वी.एन. शर्मा

वी.एन. शर्मा (V.N.Sharma)

(पिताः स्व. आत्मा राम)

जन्मतिथि : 14 सितम्बर 1955

जन्म स्थान : पौड़ी

पैतृक गाँव : किनाथ तल्ला जिला : पौड़ी

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : एम.ए., एलएल.बी.

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला, बराथ (गढ़वाल)

मिडिल, हायर सेकेंडरी- राजकीय विद्यालय दिल्ली कैंट

बी.ए.- स्वर्ण पदक के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से

एम.ए. (ऑपरेशनल रिसर्च)- दिल्ली विश्वविद्यालय

एलएल.बी.- मुंबई विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1997 में जब अपने गांव में मंदिर निर्माण के साथ जुड़ाव हुआ।

प्रमुख उपलब्धियाँ : एक मंदिर कमेटी के माध्यम से अपने लोगों व मातृभूमि के आध्यात्मिक, आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए काम करने जरिया ढूंढना। वर्तमान में प्राविडेंट फंड, नई दिल्ली में कमिश्नर.

युवाओं के नाम संदेशः जहाँ तक हो सके जरूरतमंद की मदद करें चाहे इसके लिए आपको अपने आराम के एक हिस्से को छोड़ना क्यों न पड़े। अहं छोड़ें और गरीबों को गले लगाएं।

विशेषज्ञता : प्रशासन, सामाजिक कार्य।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment