शेर सिंह रावत

शेर सिंह रावत (Sher Singh Rawat)

(माताः श्रीमती देवमती, पिताः श्री दौलत सिंह)

जन्मतिथि : 3 जनवरी 1937

जन्म स्थान : मिलम

पैतृक गाँव : मिलम, मुनस्यारी जिला : पिथौरागढ़

वैवाहिक स्थिति : विवाहित

शिक्षा : एम.ए. (अर्थशास्त्र), एम.एस.डब्लू.

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः आठ वर्ष खण्ड विकास अधिकारी के पद पर काम करने के बाद 1969 में भारतीय आर्थिक सेवा की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता।

प्रमुख उपलब्धियाँ : भारतीय आर्थिक सेवा में प्रवेश पाने वाले पहले उत्तराखण्डी। केन्द्र सरकार के अनेक विभागों में काम किया. सर्वाधिक (12 वर्ष) वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग में। मानचेस्टर विश्वविद्यालय में एक वर्ष तक विकासशील देशों के बारे में विशेष अध्ययन। अनेक योरोपीय तथा एशियाई देशों का भ्रमण। विकासशील अर्थशास्त्र, अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र तथा परियोजना मूल्यांकन जैसे विषयों के विशेषज्ञ। 1996 में भारत सरकार में आर्थिक सलाहकार पद से सेवानिवृत्त हुए।

युवाओं के नाम संदेशः हमें अपने उदीयमान राज्य के उज्जवल भविष्य के बारे में आशावान होना चाहिए। हमें अपना योगदान कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के रूप में देना चाहिए।

विशेषज्ञता : विकासशील तथा अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र, परियोजना मूल्यांकन.

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Leave a Comment