शिवदत्त जोशी

शिवदत्त जोशी (Shiv Dutt Joshi)

(पिताः स्व. श्री जयदेव जोशी)

जन्मतिथि : 1908

जन्म स्थान : जाख

पैतृक गाँव : जाख जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : मध्यमा

प्रारम्भिक शिक्षा घर पर। 1925 में गुरुकुल कांगड़ी हरद्वार से मध्यमा।

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 30 जनवरी 1948 को महात्मा गाँधी के देहान्त के पश्चात समाज में व्याप्त व्यसनों के खिलाफ जागरूकता हेतु अकेले अभियान शुरू किया, जो अब तक चल रहा है।

प्रमुख उपलब्धियां : कुटैव छोड़ो अभियान के अंतर्गत समाज और राष्ट्र के प्रत्येक वर्ग से व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित कर उन्हें कुटैव के सम्बंध में बताया तथा उसे त्यागने हेतु प्रेरित किया। फलस्वरूप समाज के बड़े हिस्से ने इन विचारों तथा आन्दोलन को आत्मसात करते हुए बुराइयों को त्यागा।

वर्तमान पता : चाय छोड़ो भवन, सखावत गंज, मल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी (नैनीताल)

युवाओं के नाम संदेशः सभी वर्ग अपनी संस्कृति से जुड़े रहें। इसी में हमारा भविष्य है। बुरी आदतों को न अपनायें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।

विशेषज्ञता : कुटेव उन्मूलन, नशाबन्दी, समाज सेवा।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment