सुरेन्द्र प्रताप सिंह

सुरेन्द्र प्रताप सिंह (Surendra Pratap Singh)

(माताः श्रीमती नगीना सिंह, पिताः स्व. आर.बी. सिंह)

जन्मतिथि : 6 जुलाई 1945

जन्म स्थान : जौनपुर

पैतृक गाँव : रेहाटी जिला : जौनपुर

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : एम.एससी., पीएच.डी.

प्राथमिक और माध्यमिक-बलवन्त राजपूत, प्राइमरी स्कूल, आगरा

बी.एस.सी., एम.एस.सी.- बलवन्त सिंह कालेज, आगरा वि.वि।

पीएच.डी. डी.एस.बी. कालेज, कु.वि.वि., नैनीताल

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः प्रो. जे.एस. सिंह के सम्पर्क में आना और उनके साथ काम करके पारिस्थितिकी को गहराई से समझना और इसके कुछ पक्षों में विशेषज्ञता हासिल करना।

प्रमुख उपलब्धियाँ : इण्डियन नेशनल साइंस अकादमी के फैलो,इण्डियन बौटनिकल सोसायटी द्वारा बीरबल साहनी मैडल दिया जाना।

ओरिगौन स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका में विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर के रूप में जाना। प्रसिद्ध जार्नल —————- के सहायक संपादक। ———के सचिव। हिमालयी पारिस्थितिकी के अध्ययन विश्लेषण में विशेष योगदान।

युवाओं के नाम संदेशः बौद्धिकता उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी विशेषता है। इसकी हमें राज्य नव निर्माण में जरूरत है। हम जो बौद्धिक कार्यकलापों के लिए वेतन पाते हैं सौभाग्यशाली हो सकते हैं पर अपनी भूमिका निभाने में सफल नहीं रहे हैं। इसलिए युवाओं को नौकरी के साथ शोध और अध्ययन-विश्लेषण का काम नहीं छोड़ना है।

विशेषज्ञता : वनस्पतिविज्ञान, वन तथा झील पारिस्थितिकी, जैव विविधता।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Leave a Comment