सैयद अली

सैयद अली (Syed Ali)

(माताः श्रीमती बिरजीस अली, पिताः श्री मोहम्मद अली)

जन्मतिथि : 21 अगस्त 1956 जन्म स्थान : नैनीताल

पैतृक गाँव : नैनीताल जिला : नैनीताल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : बी. कॉम.

प्राइमरी- सनवाल स्कूल नैनीताल हाईस्कूल- राजकीय हाईस्कूल नैनीताल इण्टर- सी.आर.एस.टी. इण्टर कालेज नैनीताल बी.कॉम- जे.एन.डी.सी. लखनऊ.

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः हाकी खिलाड़ी के बतौर यू.पी. स्पोर्टस हॉस्टल लखनऊ के लिए चयन।

प्रमुख उपलब्धियां : 1975 में लक्ष्मण अवार्ड तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (उ.प्र.) का पुरस्कार प्राप्त किया। 1976 में मॉन्ट्रियल ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। 1978 में विश्वकप (अर्जेंटाइना) में भारतीय टीम के सदस्य। मास्को में प्री ओलम्पिक गोल्ड मेडल विजेता। 1981 में विश्वकप (बम्बई) की भारतीय टीम में शामिल। 1987 के एशियाई खेलों (दिल्ली) में रजत पदक। 1983 में मेलबोर्न (आस्ट्रेलिया) में आयोजित एसान्डा विश्व कप में रजत पदक। इसके अलावा अनेक छोटे-बड़े पुरस्कार प्राप्त हुए।

युवाओं के नाम संदेशः उत्तराखण्ड के युवाओं से मेरी खास तौर पर यह अपील है कि अन्य भाषाओं के साथ-साथ अपनी मातृभाषा को नहीं भूलें। यह हमारी पहचान है। इतनी मीठी और इतनी प्यारी भाषाएं हैं कुमाउँनी और गढ़वाली। जय हिन्द,जय उत्तराखण्ड।

विशेषज्ञता : हाकी, खेल शिक्षा।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Leave a Comment