श्रीकृष्ण सेमवाल

संस्कृत साहित्य के अधिकारिक लेखक, कुशल अध्यापक, सम्पादक और पत्रकार। उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत।1987 से दिल्ली संस्कृत अकादमी में सचिव पद पर कार्यरत। कई पत्र-पत्रिकाओं का अवैतनिक संपादन किया। कवि सम्मेलनों एवं संगोष्ठियों में कवि और वक्ता के रूप में आपकी अलग पहचान है।

Read More

चन्द्रकांत रावत

‘शुक्रिया’ (गजल संग्रह) ‘सपनों के शिखर’ ;कविता संग्रह में रचनाएँ प्रकाशितद्ध। देशभर की पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएँ प्रकाशित। मद्यपान निषेध सम्बन्धी आसियान देशों के सम्मेलन, जुलाई- 2000 में बैंकाक तथा सार्क देशों के सम्मेलन दिसंबर- 2002, काठमाण्डू में भारत का प्रतिनिधित्व।

Read More

प्रेमानन्द चन्दोला

तीन वर्ष अध्यापन के बाद 1960 में, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के वैज्ञानिक तथा केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय तथा वैज्ञानिक शब्दावली निर्माण के अलावा तकनीकी शब्दावली आयोग की सेवा में चयन। सेवाकाल के दौरान ‘विज्ञान गरिमा सिंधु’ त्रैमासिक का संपादन। देश की शीर्ष पत्रिकाओं में 1500 से अधिक लेख, नाटक, कविता, संस्मरण, कथा आदि प्रकाशित। 76 ग्रंथों/पुस्तकों का लेखन, संपादन, सह लेखन, अनुवाद।1984-85 में ‘पर्यावरण और जीव’ पुस्तक पर हिन्दी अकादमी, दिल्ली ने ‘साहित्यिक कृति पुरस्कार’ दिया।पर्यावरण, वन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालयों द्वारा श्रेष्ठ साहित्य सृजन के लिए पुरस्कृत। 1995 में केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा का ‘आत्माराम पुरस्कार’ राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया।

Read More

लीलाधर जगूड़ी

10 कविता संग्रह और एक गद्य पुस्तक प्रकाशित। 1997 में साहित्य एकेडमी पुरस्कार। भारतीय भाषा परिषद् पुरस्कार (वैस्ट बंगाल)।कविता में नई परम्परा की शुरुआत। युवाओं के नाम संदेशः अध्ययन से ही नई दृष्टि प्राप्त की जा सकती है।

Read More