चारु चन्द्र चंदोला

1. तीन पुस्तकें प्रकाशित 2. जयश्री सम्मान से सम्मानित 3. पिछले 35 वर्षों से युगवाणी में सम्पादकीय सहयोग 4. कविताओं में क्षेत्रीय पहचान को प्रतिनिधित्व 5. पत्रकारिता में ‘सरग दिदा’ के नाम से क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग।

Read More

हरिश्चन्द्र चन्दोला

1950-1954 अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली तथा 1955-1961 से टाइम्स ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली में सम्वाददाता तथा उप सम्पादक।1962-64 तक इण्डियन एक्सप्रेस के अफ्रीका तथा मध्यपूर्व संवाददाता।अल्जीरिया के स्वतंत्रता संग्राम, कांगो की लड़ाई ऑर्गनाइजेशन ऑव अफ्रीकन यूनिटी (ओ.ए.यू.), इराक में सत्ता परिवर्तन तथा प्रधानमंत्री अब्दुल करीम कासिम के मारे जाने आदि महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग। पं. नेहरू के साथ विदेश यात्रा में शामिल। 1964-68 नागालैण्ड में शान्ति स्थापना तथा नागा-भारत शान्ति वार्ता में सहायक। सिंगापुर में स्टेट्समैंन के दक्षिण पूर्व एशिया संवाददाता। अनेक पत्रों के लिए वियतनाम, कम्बोडिया तथा लाओस में युद्ध का वर्णन।द गार्जियन तथा इंडिपेंडैन्ट(लन्दन) के संवाददाता।1982-93 तक इण्डियन एक्सप्रेस के मध्यपूर्व एशिया संवाददाता। इसी दौर में ईरान-इराक युद्ध, इजरायल का लेबनान पर आक्रमण तथा 1990-91 के अमेरिका के इराक युद्ध की रिपोर्टिंग। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन।

Read More

व्योमेश चन्द्र जुगरान

नवभारत टाइम्स में उत्तराखण्ड सहित विभिन्न सामाजिक व अन्य सरोकोरों से जुड़े विषयों पर दर्जनों लेख व रिपोर्टस प्रकाशित। ऐतिहासिक उत्तराखण्ड आंदोलन के दौरान पत्रकार के रूप में सजग भूमिका। पेइचिंग में हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा वितरित मुख्य रिपोर्ट के हिन्दी अनुवाद में उल्लेखनीय भूमिका। मनोरमा इयर बुक के लिए विशेष लेखन- 1995 में बाल श्रम पर ‘कवर स्टोरी’। उत्तराखण्ड के लगभग सभी प्रमुख ट्रैकिंग रूटों व दुर्गम स्थानों की यात्रा।

Read More

कमल जोशी

उत्तराखण्ड के अनेक हिस्सों का पैदल भ्रमण। अस्कोट-आराकोट अभियान 1984 तथा 94 में शामिल। ट्रैकिंग, हिमालय, सिक्किम, राजस्थान और मध्यप्रदेश की फोटोग्राफी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित; प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के गढ़वाल संवाददाता; ऐसोसिएटेड प्रेस के फोटो जर्नलिस्ट; विभिन्न एन.जी.ओ. के जन-संचार एवं डाक्यूमेन्टेशन सलाहकार; कई हिन्दी-अंग्रेजी पत्रिकाओं का संपादन; ‘पहाड़’ पत्रिका में फोटो संपादक

Read More