गिरिराज शाह

1962 में राज्य पुलिस सेवा में सम्मिलित होकर 1974 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश में अनेक पदों पर सेवा करते हुए 1998 में पुलिस महानिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त। सेवा के दौरान अत्यन्त संवेदनशील एवं सतर्कता की दृष्टि से प्रमुख स्थानों पर निष्ठा व ईमानदारी का परिचय देते हुए पुलिस बल के लिए आदर्श प्रस्तुत किए। 1990 के दौरान बिजनौर व आगरा में दंगाग्रस्त क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियमित तौर पर चलाया।अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त किए। उत्तराखण्ड शोध संस्थान के संस्थापकों में एक। ट्रैकिंग तथा पर्वतारोहण में विशेष रुचि। लगभग 14 पुस्तकें प्रकाशित।

Read More

भवानी दत्त खर्कवाल

असम-मेघालय के तीन जिलों में पुलिस अधीक्षक, दो रेंजों में डी.आई.जी., 1984 में आई.जी. पद में प्रोन्नत। लगभग 13 वर्षों तक केन्द्रीय सरकार में गृह मंत्रालय व कैबिनेट सेक्रेटेरियट में प्रतिनियुक्ति में कार्य किया। असम राज्य मेमं डाइरेक्टर जनरल रहे। 1973 में सेवा निवृत्त। युवाओं के नाम संदेशः प्रदेश व देश के सर्वांगीण उन्नति के लिये समर्पित रहें। आत्म संयम व कठिन परिश्रम का विकल्प नहीं है।

Read More