कृष्ण आर्य

अपने लम्बे और बेदाग प्रशासनिक अनुभव के कारण उत्तरांचल के दूसरे लोक सेवा अध्यक्ष बनाए गए। त्रिपुरा सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद पर रहे। कृषि मंत्रालय (भारत सरकार) में संयुक्त सचिव रहे. कृषि, उद्योग, परिवहन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, पर्यटन, सांस्कृतिक कार्य एवं प्रचार आदि मंत्रालयों व चकमा शरणार्थी राहत व पुनर्वास, त्रिपुरा सरकार आदि में कमिश्नर व सचिव स्तरीय पदों पर कार्य किया। मणिपुर के कई जिलों में जिलाधिकारी भी रहे।

Read More

प्रकाश कंडवाल

पेरु के राष्ट्रपति के चुनाव जीतने की भविष्यवाणी की।तिहाड़ जेल (दिल्ली) में सर्वप्रथम कैदियों के सुधार हेतु योग-ध्यान शुरू किया। कॉरपोरेट क्षेत्र में भारत में पहली बार तनाव प्रबंध की शुरुआत की। विश्व में भारतीय ज्ञान के प्रसार हेतु अनेक बार यात्राएं कीं। वर्तमान में वैदिक ज्ञान आश्रम की स्थापना हेतु प्रयासरत हैं।युवाओं के नाम संदेशः इस दुनिया में मनुष्य के लिए सब कुछ कर पाना संभव है। अपने अंदर की अनन्त प्रतिमा को दृढ़ संकल्प, अच्छे सोच व योग के अभ्यास से विकसित कर आनन्दित जीवन जियें और दूसरों के लिए सहायक बनें।

Read More

रजनीश कार्की

अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता की कम्पनी रजनीश कार्की एण्ड एसोसिएट्स का निर्माण जो व्यापार एवं प्रबंध्न हेतु रणनीति व संगठन डिजाइन हेतु सलाह देने का काम करती है।युवाओं के नाम संदेशः सकारात्मक सोच और कठिन मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को भेदें।

Read More

एस.पी. काला

1976 में भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑव कम्पनी अफेयर्स में द्वितीय श्रेणी अधिकारी के बतौर शामिल।1983 में इंडियन कम्पनी लॉ सर्विस के लिए चयन और अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 1998 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर हे.न.ब. गढ़वाल विश्वविद्यालय में बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के अध्यक्ष का पद संभाला।

Read More

प्रेम लाल जोशी

अध्यापन, शोध, भाषण, सलाह और समाजसेवा के लिए 76 से अधिक देशों की यात्रा; अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 70 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित; 6 अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं के संपादक मंडल का सदस्य तथा 10 पत्रिकाओं में परीक्षक। इंडियन ऑडिटिंग एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष; एशिया-पैसिफिक नेटवर्किंग ऑफ स्कूल्स ऑफ एकाउंटिंग, आस्ट्रेलिया के संस्थापक सदस्य; ई.ई.ए. यूरोप के प्रबंध मंडल के सदस्य। अनेक अन्तर्राष्ट्रीय पत्रों के रैफरी। भारत में जीरो बेस बजटिंग के पिता के रूप में विख्यात और जीरो बेस बजटिंग और लीजिंग पर चार पुस्तकों की रचना।

Read More

निर्मल कुमार जोशी

उत्तरांचल के प्रथम मुख्य वन संरक्षक। उत्तरांचल के आई.एफ.एस. संवर्ग के प्रथम अधिकारी, जो सबसे ऊँची पोस्ट डायेरक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट तथा विशेष सचिव भारत सरकार तक पहुँचे हैं।युवाओं के नाम संदेशः भारतीय होने और उत्तराखण्डी होने पर गर्व करें। क्योंकि युवाओं के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इस हेतु याद रखें कि 1. ईश्वर उन्हीं की मदद करता है जो अपनी खुद मदद करते हैं। 2. आत्म विश्वास और मेहनत ही प्रतियोगिता परीक्षाओं में काम आते हैं। 3. सिर्फ़ सरकारी सेवा का सपना न देखें निजी क्षेत्र में और व्यक्तिगत रूप से भी काम किये जा सकते हैं। याद रखें कि एक पान वाला भी सम्मान के साथ बड़े अधिकारियों से अधिक अर्जित कर सकता है।

Read More