सुरेन्द्र सिंह पांगती

उत्तराखण्ड का अधिकतम भ्रमण। 1976 में सिक्किम में भूमि बन्दोबस्त कराया। यह पहला भारतीय राज्य था जहाँ मूल सर्वे मैट्रिक स्केल में किया गया। औली में हिमक्रीड़ा संस्थान की स्थापना। भिलंगना, खतलिंग क्षेत्र को पर्यटकों के लिए खोलना। छोटा कैलास की यात्रा को प्रमुखता देना। थोड़ा बहुत मौलिक लेखन भी किया। कुछेक लेखों के अलावा एक पुस्तिका ‘उत्तराखण्ड या उत्तरांचलः कितना सच-कितना छल’। का प्रकाशन।

Read More

संजीव पाण्डे

हरियाणा राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में करनाल जिले का प्रतिनिधित्व. ए.एम.आई.ई. रिकार्ड समय में पूरा किया; 1993 में आई.ए.एस. (एलाइड) में चयन, हिन्दी में रिकार्ड अंक। सम्प्रतिः उपायुक्त, उत्पाद एवं आबकारी कर, दमन।

Read More

हरिश्चन्द्र पाठक ‘अजेय’

राज्यसभा सचिवालय में सेवावधि के दौरान पार्लियामेंटरी इंटरप्रेटर के रूप में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के लिए भाषांतरण सेवा में योगदान। आकाशवाणी दिल्ली के वार्ता विभाग तथा विदेश प्रसारण सेवा द्वारा वार्ताओं, रूपकों तथा कविताओं का प्रसारण। राष्ट्रीय स्तर की कवि-गोष्ठियों और सम्मेलनों में कविता पाठ। अब तक पांच कविता संग्रह प्रकाशित। अशोक विहार उत्तरांचल समाज के संस्थापक सदस्य।

Read More

उदय शंकर पन्त

भारत सरकार के अनेक मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इंस्टीट्यूट आफ गवर्नमेंट एकाउंट एण्ड फाइनेंस की स्थापना की। इसके कलकत्ता, चेन्नई व मुंबई केन्द्रों को डिजाइन किया। एशियन डेवलपमेंट बैंक और संयुक्त राष्ट्र के लिए कार्य किया।वित्त प्रबंधन में दो चर्चित पुस्तकों का प्रकाशन। हिंदी में चार कविता संग्रह प्रकाशित। नई पुस्तक ‘ओपन सीक्रेट्स ऑफ हैप्पीनेस’ तथा अखबारों में नीतिगत मसलों पर स्वतंत्र लेखन। अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं से सम्बद्ध।

Read More

एन.पी. नवानी

त्रिपुरा में जिलाधिकारी; कृषि, वन, पशुपालन, ग्रामीण विकास आदि विभागों में सचिव; योजना तथा कृषि उत्पादन आयुक्त तथा मुख्य सचिव पदों पर सेवा। त्रिपुरा में बड़े पैमाने पर रबर बागानों का विकास; नारियल, काजू, गेहूँ आदि की शुरूआत; हजारों झूमिया जनजाति परिवारों का पुनर्वास। भारत सरकार के चार मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर और अंततः सचिव सूचना एवं प्रसारण। आंगनवाड़ी कार्यक्रम का प्रसार, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के प्रसारण की आमदनी में रिकार्ड बढ़ोत्तरी। 2001 में उत्तरांचल लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष का कार्यभार सम्भाला। केवल तीन महीनों के अन्दर आयोग को पूर्ण रूप से क्रियाशील किया।

Read More

अजय सिंह नबियाल

राजकीय देयकों की वसूली, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अल्प बचत योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम-अन्तर्गत उल्लेखनीय कार्य हेतु जनपद स्तरीय पुरस्कार। भारत की 1981 की जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रशस्ति-पत्र। 1987-88 में परिवार कल्याण कार्यक्रम में योगदान हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। भारत के राष्ट्रपति द्वारा 1991 की जनगणना में असाधारण उत्साह और उच्च कोटि की सेवाओं के लिए रजत पदक प्रदान किया गया।

Read More