अनूप साह

1975 में हीरा ताके तथा बटन मशरूम का उत्पादन तथा कारोबार करने वाले प्रथम पर्वतीय। पर्वतारोहण के क्षेत्र में 7 शिखरों पर अभियान का नेतृत्व। 4 बार नन्दा देवी क्षेत्र में पर्वतारोहण। फोटोग्राफी में अन्तर्राष्ट्रीय एसोएिशनशिप, आई.आई.पी.सी. द्वारा डायमण्ड ग्रेडिंग, 1300 से ज्यादा फोटो राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित। 155 से ज्यादा पुरस्कार। अनेक संस्थाओं से जुड़े हैं। पहाड़ के फोटो संपादकों में एक।

Read More

गोविन्द पंत ‘राजू’

‘नैनीताल समाचार’ से दीक्षित होकर और इस पाक्षिक में 1985 तक रहकर 1994 तक ‘नव भारत टाइम्स’ लखनऊ के सम्पादकीय विभाग में रहे। 1995 से ‘आज तक’ चैनल में आये और अभी उ.प्र. के ब्यूरो प्रमुख। 1991 में पहले समाज विज्ञानी तथा पत्रकार के रूप में अंटार्कटिका की यात्रा में गये। नन्दाकोट, कामेट सहित अनेक सफल पर्वतारोहण अभियानों में हिस्सेदारी की। ‘कालिन्दीखाल अभियान 1987’ तथा ‘अस्कोट-आराकोट अभियान 1984’ सहित अनेक अध्ययन अभियानों में शामिल। पत्रकारिता तथा रिपोर्टिंग पर कुछेक सम्मान। मालपा-ऊखीमठ आपदा की टी.वी. रिपोर्टिंग पर विशेष पुरस्कार। हिमालय क्षेत्र की फोटोकारी में भी योगदान।

Read More

कमल जोशी

उत्तराखण्ड के अनेक हिस्सों का पैदल भ्रमण। अस्कोट-आराकोट अभियान 1984 तथा 94 में शामिल। ट्रैकिंग, हिमालय, सिक्किम, राजस्थान और मध्यप्रदेश की फोटोग्राफी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित; प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के गढ़वाल संवाददाता; ऐसोसिएटेड प्रेस के फोटो जर्नलिस्ट; विभिन्न एन.जी.ओ. के जन-संचार एवं डाक्यूमेन्टेशन सलाहकार; कई हिन्दी-अंग्रेजी पत्रिकाओं का संपादन; ‘पहाड़’ पत्रिका में फोटो संपादक

Read More