भुवन चन्द्र पाण्डे

मूलतः भौतिक विज्ञान का अध्यापक हूँ और मुझे प्रो. डी.डी. पन्त, प्रो. आर.के. आसुन्दी, प्रो. जी.एच. डीके जैसे प्रख्यात भौतिकविदों के साथ काम करने का सुअवसर मिला। भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई, जॉन हापकिन्स विश्वविद्यालय, अमेरिका, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़; हिमाचल विश्वविद्यालय, शिमला; बगदाद विश्वविद्यालय, ईराक; बसरा विश्वविद्यालय, ईराक; अल फतेह विश्वविद्यालय, लीबिया; वारविक विश्वविद्यालय, इंग्लैंड आदि अनेक संस्थाओं में भौतिकी शिक्षण एवं शोध किया। भौतिक विज्ञान के अलावा इतिहास में भी बहुत रुचि रही है। अनेक देशों के इतिहास का अध्ययन किया और बेबीलोन, बरसिप्पा, उर, आदम का बगीचा (ईराक); सबराता, लेप्टिस मेग्रा, सिरीन (लीबिया); बोरसिफा जैसे प्रख्यात ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण किया। कुमाउँनी, हिन्दी, अंग्रजी, उर्दू, पंजाबी, अरबी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, स्पेनी व संस्कृत भाषाओं का ज्ञान। मैंने करीब आधा विश्व देखा अमरीका, कनाडा, इंग्लैण्ड, फ्रांस, इटली, रूस, मालटा, लीबिया, मिश्र, नीदरलैण्ड, इराक, यमन, कुवैत, दुबई, लेबनान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, मालदीव आदि प्रमुख हैं।

Read More