हरिश्चन्द्र चन्दोला

1950-1954 अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली तथा 1955-1961 से टाइम्स ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली में सम्वाददाता तथा उप सम्पादक।1962-64 तक इण्डियन एक्सप्रेस के अफ्रीका तथा मध्यपूर्व संवाददाता।अल्जीरिया के स्वतंत्रता संग्राम, कांगो की लड़ाई ऑर्गनाइजेशन ऑव अफ्रीकन यूनिटी (ओ.ए.यू.), इराक में सत्ता परिवर्तन तथा प्रधानमंत्री अब्दुल करीम कासिम के मारे जाने आदि महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग। पं. नेहरू के साथ विदेश यात्रा में शामिल। 1964-68 नागालैण्ड में शान्ति स्थापना तथा नागा-भारत शान्ति वार्ता में सहायक। सिंगापुर में स्टेट्समैंन के दक्षिण पूर्व एशिया संवाददाता। अनेक पत्रों के लिए वियतनाम, कम्बोडिया तथा लाओस में युद्ध का वर्णन।द गार्जियन तथा इंडिपेंडैन्ट(लन्दन) के संवाददाता।1982-93 तक इण्डियन एक्सप्रेस के मध्यपूर्व एशिया संवाददाता। इसी दौर में ईरान-इराक युद्ध, इजरायल का लेबनान पर आक्रमण तथा 1990-91 के अमेरिका के इराक युद्ध की रिपोर्टिंग। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन।

Read More