एम. एस. रावत

अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर अनेक कला तथा मूर्ति कला की स्वनिर्मित कृतियों की प्रदर्शनियाँ। कई संस्थाओं को यह कला सिखाई। दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैदियों को भी इस कला को सिखाने का सामाजिक दायित्व निभाया। वर्तमान में मानव स्थली स्कूल, दिल्ली में कला विभाग का मुखिया हैं। कार्य की स्तुति कुछ संस्थाओं अकादमियों द्वारा पुरस्कार के रूप में हुई।

Read More

रमेश बिष्ट

इलाइट आर्ट गैलरी में चित्र प्रदर्शनी। उ.प्र. ललित कला अकादमी ने सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार का सम्मान दिया। 1979-80 में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियाँ आयोजित कीं। अनेक महापुरुषों की मूर्तियों का निर्माण किया। सम्प्रति दिल्ली आर्ट कालेज में मूर्तिकला के विभागाध्यक्ष हैं।

Read More

मुकुल पंवार

1975-1988 तक राष्ट्रीय संग्रहालय में सेवारत। 1988 से उद्योग मंत्रालय में उप निदेशक (डिजायनिंग) भारत भवन, भोपाल, सातवीं अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी, हैदराबाद एवं अहमदाबाद, स्कल्पचर फोरम ऑफ इण्डिया, आइफेक्स की वार्षिक प्रदर्शनियाँ और साहित्य कला परिषद की प्रदर्शनियों में भागीदारी। 1980 में इण्टरनेशनल ट्रेड फेयर, दुबई में देश का प्रतिनिधित्व किया। यू.पी. आर्टिस्ट एसोसिएशन, आइफेक्स द्वारा क्रमशः 1970 और 1978 में सम्मानित। 1981 और 1990 में नेशनल अवार्ड से सम्मानित। विभिन्न विश्वविद्यालयों में परीक्षक।

Read More