दुर्गा चरण (डी.सी.) काला

1945 में पहले लेख इलाहाबाद के ‘लीडर’ तथा ‘अमृत बाजार पत्रिका’ में प्रकाशित। शीघ्र ही ‘लीडर’ में नियुक्ति। 5 साल वहीं रहे। फिर ‘हिन्दुस्तान स्टैण्डर्ड’ दिल्ली में आया। 4-5 साल इस पत्र में रहे। फिर दिल्ली में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ सब एडीटर बने। दुर्गा दास, मुलगाँवकर, वर्गीज तथा अजित भट्टाचार्जी आदि सम्पादकों के साथ कार्य किया। बाद में न्यूज एडीटर बनाया गया। आपातकाल नहीं भाया और उसी तनाव में 1978 में पत्र से इस्तीफा दे दिया। जिम कार्बेट पर उनकी मशहूर किताब ‘कार्बेट ऑव कुमाऊँ’ प्रकाशित। शिकारी- घुमक्कड़ विल्सन पर किताब प्रकाशनाधीन।

Read More

निर्मल कुमार जोशी

उत्तरांचल के प्रथम मुख्य वन संरक्षक। उत्तरांचल के आई.एफ.एस. संवर्ग के प्रथम अधिकारी, जो सबसे ऊँची पोस्ट डायेरक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट तथा विशेष सचिव भारत सरकार तक पहुँचे हैं।युवाओं के नाम संदेशः भारतीय होने और उत्तराखण्डी होने पर गर्व करें। क्योंकि युवाओं के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इस हेतु याद रखें कि 1. ईश्वर उन्हीं की मदद करता है जो अपनी खुद मदद करते हैं। 2. आत्म विश्वास और मेहनत ही प्रतियोगिता परीक्षाओं में काम आते हैं। 3. सिर्फ़ सरकारी सेवा का सपना न देखें निजी क्षेत्र में और व्यक्तिगत रूप से भी काम किये जा सकते हैं। याद रखें कि एक पान वाला भी सम्मान के साथ बड़े अधिकारियों से अधिक अर्जित कर सकता है।

Read More