निर्मल कुमार जोशी

उत्तरांचल के प्रथम मुख्य वन संरक्षक। उत्तरांचल के आई.एफ.एस. संवर्ग के प्रथम अधिकारी, जो सबसे ऊँची पोस्ट डायेरक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट तथा विशेष सचिव भारत सरकार तक पहुँचे हैं।युवाओं के नाम संदेशः भारतीय होने और उत्तराखण्डी होने पर गर्व करें। क्योंकि युवाओं के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इस हेतु याद रखें कि 1. ईश्वर उन्हीं की मदद करता है जो अपनी खुद मदद करते हैं। 2. आत्म विश्वास और मेहनत ही प्रतियोगिता परीक्षाओं में काम आते हैं। 3. सिर्फ़ सरकारी सेवा का सपना न देखें निजी क्षेत्र में और व्यक्तिगत रूप से भी काम किये जा सकते हैं। याद रखें कि एक पान वाला भी सम्मान के साथ बड़े अधिकारियों से अधिक अर्जित कर सकता है।

Read More