महेश चन्द्र बेलवाल

1952-57 में दिल्ली में घरेलू नौकर तथा बेलदार के बतौर काम करना शुरू किया। 1957-58 में ट्यूशन पढ़ाए। साइकिल रिपेयर शॉप में भी काम किया। 1958-60 में डी.टी.यू. में कंडक्टर का काम किया। 1960 में ग्रांट एडवरटाइजिंग इनकारपोरेटेड में टाइपिस्ट के बतौर काम शुरू किया और 1963 में मीडिया मैनेजर के पद पर रहते हुए कम्पनी छोड़ दी। इसके बाद आगामी 10 वर्षों में अनेक विज्ञापन कंपनियों के महत्वपूर्ण विभागों में काम किया। 1973 में इम्पैक्ट एडवरटाइजिंग प्रा.लि. नाम से अपनी कम्पनी शुरू की जिसका वार्षिक कारोबार 3-4 करोड़ रुपये था। इस क्षेत्र में रहते हुए अनेक उद्योगपतियों के सम्पर्क में आने से उद्योगपति बनने की प्रेरणा मिली। 1982 में ‘बेलवाल स्पिनिंग मिल्स लिमि.’ के नाम से रामनगर (नैनीताल) में स्पिनिंग मिल स्थापित की।

Read More

हरीश चन्द्र डालाकोटी

इंजीनियरिंग अध्ययन के दौरान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब; बास्केटबाल में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किया मर्चेन्ट नेवी के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य चीफ इंजीनियर का प्रमाणपत्र हासिल किया; आई.एन.एस. विक्रान्त के लिए स्थानीय जेनसेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई; कैस्ट्रौल (इंडिया) लिमि. द्वारा समुद्री तेल के विपणन में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विदेशों में भेजा गया।

Read More

अतुल डालाकोटी

चीन में उद्यमिता आजमायी और सफलता भी मिली। आज चुनिन्दा व्यवसायियों की सूची में हूँ।युवाओं के नाम संदेशः सूचना प्रौद्योगिकी के युग में ज्ञान और जानकारियों की भरमार है। आवश्यकता है इन्हें गृहण कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए औजार की तरह इस्तेमाल करने की। क्योंकि विश्वभर में प्रतिस्पर्धा दिनोंदिन बढ़ रही है और आपको इसके लिए तैयार रहना है।

Read More

किरन भट्ट टोडरिया

उ.प्र. की ओर से एशियाड 1982 में कथक नृत्य प्रस्तुत किया; एन.सी.सी. बेस्ट कैडेट के रूप में 1983 में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सेदारी तथा उ.प्र. राज्यपाल व राष्ट्रपति द्वारा बेस्ट कैडेट के लिए पुरस्कृत; स्नो स्कीइंग में।1987 की राष्ट्रीय चैंपियन तथा राष्ट्रीय चैंपियन बनने वाली पहली स्थानीय महिला। 1985 से गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में पर्वतारोहण व पथारोहण में सक्रिय। अनेक शिखरों में आरोहण। स्वतंत्र रूप से ट्रेवल बिजनेस शुरू करने वाली उत्तराखण्ड की पहली महिला; साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में पिछले 14 वर्षों से संलग्न; उत्तरांचल व्यापार प्रतिनिधिमंडल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्षा।उत्तराखण्ड गौरव सम्मान, उत्तरांचल का विशिष्ट विभूति सम्मान, साहसिक पर्यटन हेतु विशेष सम्मान, महिला सशक्तीकरण वर्ष सम्मान, उत्तराखण्ड उद्योग व व्यापार मंडल सम्मान।

Read More

महेश चन्द्र जोशी

एन.टी.सी. समूह की सम्पूर्ण निर्यात गतिविधियों का निर्देशन.एक सार्वजनिक क्षेत्र के अत्यन्त लाभकारी खुदरा कार्यक्रम में उत्तर भारतीय क्षेत्र का नेतृत्व।सम्प्रति- महाप्रबन्धक एस.के.डी., पैसिफिक,चीन।

Read More