भावना गुरुरानी

1994 में सेना में प्रवेश किया।ऑफीसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी, चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना शिक्षा कोर (ए.ई.सी.) में कमीशन प्राप्त कर इंडियन मिलेट्री एकेडेमी, देहरादून, ई.एम.ई. केन्द्र बैरागढ़, भोपाल में नियुक्त रहीं।

Read More

अर्जुन सिंह गुसाईं

मुंबई की सुप्रसिद्ध कैम्ब्रिज शिक्षण संस्था कैम्पियन स्कूल में 33 वर्षों तक अध्यापन। देहरादून से ‘मंदाकिनी’ तथा मुम्बई से ‘हिलांस’ मासिक पत्रिका का संपादन। फिल्म्स डिवीजन में कमेंटेटर, आकाशवाणी में वार्ताकार 20 वर्ष तक। छात्र जीवन में पर्वतीय छात्र संघ देहरादून के महासचिव मुम्बई में उत्तराखण्ड राज्य परिषद के महामंत्री और उत्तराखण्ड क्रांति दल के संस्थापक अध्यक्ष। गढ़वाल भातृ मंडल, मुंबई के 6 वर्षों तक अध्यक्ष; शैल सुमन के 5 वर्षों तक अध्यक्ष और उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति के विशेष सलाहकार। अब तक नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाइलेंड और सिंगापुर की यात्राएं कीं। ‘हिलांस’ पत्रिका के माध्यम से देश-विदेश के उत्तराखण्डी बुद्धिजीवियों को जोड़ने का सफल प्रयास किया।प्रवासियों के मध्य मातृभूमि के प्रति निष्ठा की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। ‘हिलांस’ का प्रकाशन लगातार 19 साल तक।

Read More

देवेन्द्र प्रसाद (डी.पी.) जोशी

उत्तर प्रदेश व भारतीय वन सेवा में रहकर वनों के संरक्षण व विकास में योगदान, हल्द्वानी में वानिकी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना एवं नैनीताल में उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान की स्थापना में योगदान। चीआ के अध्यक्ष। एस.ओ.एस. चिल्ड्रन्स विलेज, भीमताल तथा अन्य अनेक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। युवाओं के नाम संदेशः उत्तराखण्ड में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक एवं सही उपयोग से इसे सम्पन्न प्रदेश बनाया जा सकता है। इसके लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है।

Read More