योगेश पाण्डे

1974 में एम.इ. डिग्री लेकर, भारतीय संचार सेवा में नियुक्ति पायी। बहुत जिम्मेदारियाँ थी। सब कुछ निभाते हुए 1983 में संचार मंत्रालय के उप निदेशक पद पर पहुँचा। सी.डॉट. की अहम् जिम्मेदारी निभाते हुए 26 मई 2003 को इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लि., बंगलोर का अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक बना। दूर संचार से जुड़ते हुए कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियाँ शोध उपकरण के उत्पाद तथा पत्र-पत्रिकाओं में लेखन भी किया।

Read More

कैलाश चन्द्र पाण्डे

18 वर्ष तक भारतीय नौसेना में रेडियो कम्युनिकेशन इंजीनियर के बतौर कार्य करने के बाद अपने प्रयास द्वारा एक उद्योगपति के रूप में स्थापित।सन् 1997 में मेगाबाइट कम्युनिकेशंस नाम से अपनी कम्पनी शुरू की। एक साल के भीतर इसका विस्तार करते हुए डी.एन.सी. कम्युनिकेशंस प्रा.लि. तथा डेटा नेटवर्क कंसल्टेंट्स की स्थापना की। सन् 2000 में साफ ब्लू, यू.एस.ए. के साथ संयुक्त रूप से साफ ब्लू इंडिया प्रा.लि. की स्थाना की। 2001 में पुनः एक यूरोपीय कम्पनी के साथ ई.टी.टी. इंडिया प्रा.लि. की स्थापना की। उपरोक्त पांचों कंपनियां आज डी.एन.सी. ग्रुप का अंग हैं, जो भारत में नेटवर्क सॉल्यूशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। डी.एन.सी. गु्रप ऑफ कम्पनीज के चेयरमैन। दूर-संचार के क्षेत्र में अनुभव व योगदान को देखते हुए फिक्की की टेलीकॉम कमेटी में शामिल किए गए। तकनीकी शोध एवं परामर्श से सम्बंधित कार्यों के लिए जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका की यात्राएं कीं।

Read More