किरन भट्ट टोडरिया

उ.प्र. की ओर से एशियाड 1982 में कथक नृत्य प्रस्तुत किया; एन.सी.सी. बेस्ट कैडेट के रूप में 1983 में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सेदारी तथा उ.प्र. राज्यपाल व राष्ट्रपति द्वारा बेस्ट कैडेट के लिए पुरस्कृत; स्नो स्कीइंग में।1987 की राष्ट्रीय चैंपियन तथा राष्ट्रीय चैंपियन बनने वाली पहली स्थानीय महिला। 1985 से गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में पर्वतारोहण व पथारोहण में सक्रिय। अनेक शिखरों में आरोहण। स्वतंत्र रूप से ट्रेवल बिजनेस शुरू करने वाली उत्तराखण्ड की पहली महिला; साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में पिछले 14 वर्षों से संलग्न; उत्तरांचल व्यापार प्रतिनिधिमंडल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्षा।उत्तराखण्ड गौरव सम्मान, उत्तरांचल का विशिष्ट विभूति सम्मान, साहसिक पर्यटन हेतु विशेष सम्मान, महिला सशक्तीकरण वर्ष सम्मान, उत्तराखण्ड उद्योग व व्यापार मंडल सम्मान।

Read More

वैभव काला

पिछले सात वर्षों में हिमालय के विभिन्न हिस्सों (गढ़वाल, कुमाऊं, जंस्कार, नुब्रा, लद्दाख, चांगथांग, लाहुल, स्पीति, किन्नौर और अरुणाचल प्रदेश के दूरस्थ-दुर्गम इलाकों में पथारोहण करने के अलावा अनेक महत्वपूर्ण पर्वतारोहण एवं “वाइट वाटर राफ्रिटंग अभियानों में भी हिस्सा लिया।1995 में साहसिक पर्यटन कम्पनी- ‘अक्वा टेरा एडवेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की, जो लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल, सिक्किम, आसाम, उड़ीसा और अरुणाचल प्रदेश में साहसिक अभियानों का संचालन करती है।

Read More

एस. पी. चमोली

सेना में कमीशन और डीआईजी पुलिस पद से सेवानिवृत्त। पर्वतारोहण व साहसिक खेलों में ख्याति प्राप्त की। अभी तक 10 पर्वतारोहण, 1 स्कीइंग व 2 राफ्रिटंग अभियानों में हिस्सेदारी की है। सदस्य, इंडियन माउंटेनियरिंग फाउण्डेशन की गवर्निंग काउंसिल; चेयरमैन, स्पोर्टस क्लाइम्बिंग कम्पटीशन्स; सदस्य, उत्तरांचल पर्यटन सलाहकार समिति; राष्ट्रपति पुलिस पदक व रक्षा पदक से सम्मानित; ‘द ग्रेट हिमालयन ट्रैवर्स’ व ‘राफ्टिंग डाउन द मिस्टिक ब्रह्मपुत्र’ पुस्तकों का लेखन। हिमालय के पूर्व से पश्चिम तक 5000 किमी. से अधिक पदअभियानों का कीर्तिमान।ब्रह्मपुत्र नदी पर प्रथम बार राफ्टिंग करके अभी तक का कीर्तिमान अटूट है।

Read More