एस.वी. थपलियाल

एन.डी.ए. की परीक्षा में उ.प्र. में पहला तथा अखिल भारतीय स्तर पर छठा स्थान। पहला गढ़वाली डबल बैरल सेनाधिकारी। किसी इन्फैन्ट्री ब्रिगेड का नेतृत्व करने हेतु जनरल कैडर पर पहुँचने वाला पहला गढ़वाली सेनाधिकारी। वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के सैन्य सहायक के पद पर पहुँचा पहला गढ़वाली सैन्य अधिकारी। सैन्य आपरेशन के महानिदेशक पद पर पहुँचा पहला गढ़वाली सैन्यअधिकारी। सुविख्यात 3 इन्फैन्ट्री डिविजन में मेजर जरनल और भारतीय सेना में उस समय सबसे कम आयु का डिविजनल कमांडर। फ़ैलो, पूना विश्वविद्यालय। सदस्य, आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन। पत्नी रेखा 1971 के एवरेस्ट अभियान में शहीद मेजर एच.वी. बहुगुणा की विधवा थीं।

Read More