नारंगी की दाणि ओ..

यह गाना उत्तराखंड की परिस्थितियों और वहाँ महिलाओं की स्थिति का सटीक चित्रण करता है। इस गीत में पुरुष स्वर नरेन्द्र सिंह नेगी और महिला स्वर अनुराधा निराला का है। ऐसा लगता है कि इस गाने में जो महिला है वह उन की उन सभी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है जिनके पति बेहतर भविष्य की तलाश में अपने परिवार को छोडकर मैदानी महानगरों में नौकरी करने को मजबूर हैं। लेकिन अन्तिम पंक्तियों में पूछा गया उसका सवाल भी शायद पलायन की चिरस्थाई समस्या की तरह ही अनसुलझा रह जायेगा। भावार्थ…

Read More