कू भग्यान होलू डांड्यू मां….

“कु भग्यान होलू डांड्यू मा” नरेन्द्र सिंह नेगी व  द्वारा गाया बहुत ही सुरीला गाना है।  जिसमें बांसुरी की मधुर धुन के बीच एक युगल का सहज वार्तालाप है। भावार्थ : एक युवक और युवती पहाड़ों के प्राकृतिक वातावरण को निहारते हुए अपने रास्ते चले जा रहे हैं तभी उनके कानों में बांसुरी की मधुर धुन सुनाई देती है। धुन को सुनकर युवती के मन में उस बंशी बजाने वाले के बारे में जानने की उत्सुकता पैदा हो जाती है। वह जानना चाहती है कि वह कौन है जो दिल…

Read More

तेरो मछोई गाड़ बागीगे ले खाले अब तो माछा

नेगी जी के गानों की विशिष्टता यह भी है कि उनके गानों में सामान्य जनजीवन के सभी रंग समाहित है। अब इस व्यंगात्मक गाने को ही लीजिये, एक महिला को मछली के व्यंजन खाने का भारी शौक है बिचारी का मछुआरा पति उसके भोजन के लिये मछली मारने के प्रयास में नदी में डूब  जाता है और लोग उसको नदी में ढूंढने का प्रयास करते हैं और महिला के चटोरेपन पर ताने भी कसते जाते हैं कि किस तरह उसके मछली खाने के शौक के चलते उसका पति पानी की…

Read More

कन क्वै खेचण अब भारी गरि ह्वै गै जिन्दगी

नरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के जरिये समाज के विभिन्न पहलुओं को भी समय समय पर छुआ है। “कन क्वै खेचण अब भारी गरि ह्वै गै जिन्दगी” उनका एक ऐसा ही गीत है जिसमें उन्होने बढ़ती मँहगाई से त्रस्त एक व्यक्ति का चित्रण किया है। यह गीत “माया को मुंडारो” नामक वीसीडी से लिया गया है और इस गीत के ऑडियो और वीडियो अधिकार हिमालयन फिल्म्स के पास है। यदि आपको को पसंद आए तो मूल सीडी/वीसीडी खरीदें। इस चित्रगीत के निर्देशक श्री अनिल बिष्ट हैं। भावार्थ : कैसे…

Read More

तू दिख्यांदि जनि जुन्यालि..

नरेद्र सिह नेगी के प्रसिद्ध गानों में से एक गाना है सुपरहिट गढवाली फिल्म “घरजवैं” का “तू दिख्यांदि…. जनि जुन्यालि”। इस गीत में एक प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका के रूप और सौन्दर्य का वर्णन किया गया है। एक सच्चा प्रेमी तो वही है जिसे अपनी प्रेमिका ही संसार की सबसे सुन्दर नारी लगे कुछ ऐसे ही भाव इस गीत में भी हैं। भावार्थ : मैं तेरी कसम खा के कहता हूँ तेरा रूप चांदनी रात की तरह मोहक है जब भी संसार में रूपवती महिलाओं की बात होगी तो तेरा…

Read More

रंगीली चंगीली पुतई जसी

यदि आपको अपनी श्रीमती जी को सुबह सुबह जगाना हो तो आप क्या करेंगे? यदि आपको कुछ ना सूझ रहा हो तो एक तरीका है कि आप कोई गाना गाएं और ऐसा गाना गोपाल बाबू गोस्वामी का रंगीली चंगीली पुतई जसी से बेहतर क्या हो सकता है। इसमें एक व्यक्ति सुबह सुबह अपनी सोई हुई पत्नी को जगा रहा है। वह इतनी खूबसूरत उपमाओं से अपनी पत्नी को संबोधित कर रहा है और उसकी मिन्नतें कर रहा है कि श्रीमती जी भी मन ही मन मुस्कुरा रही होंगी। गीत का…

Read More

अल्खते बिखौती मेरी दुर्गा हरे गे

गोपाल बाबू गोस्वामी का एक मशहूर गाना है “अल्खते बिखौती मेरी दुर्गा हरै गे”। इस गाने में एक मेले में गये पति-पत्नी के बीच की नौंक-झौंक है। द्वाराहाट के पास एक जगह है स्याल्दे। य़हां वैसाख माह की पहली तिथि को प्रसिद्ध शिव मंदिर विभाण्डेश्वर में एक मेला लगता है जिसमें दूर-दूर गावों से लोग आते हैं। इसी मेले का नाम है बिखौती मेला। इसी मेले का वर्णन इस गीत में किया गया है। एक पति-पत्नी इस मेले में आये हुए हैं वहां पत्नी अपनी पुरानी सहेलियों के मिल जाने…

Read More

जै मैय्या दुर्गा भवानी, जै मैय्या..

लोकगीतों के साथा साथ गोपाल बाबू गोस्वामी ने कई भजन भी गाये हैं। उनका एक बहुत ही लोकप्रिय भजन है “जै मैय्या दुर्गा भवानी,जै मय्या”.आज उसी भजन से आपका परिचय कराते हैं। इसमें उत्तराखंड में स्थित देवी के बहुत से मंदिरों का भी जिक्र हुआ है। गोपाल बाबू के इसी तरह के गीतों को सुनकर ही शायद किसी ने उन्होनें “उत्तराखंड का चंचल” (चंचल देवी के भजन गाने वाले प्रसिद्ध गायक हैं) कहा होगा। गीत का भावार्थ : माँ तू ही दुर्गा है, तू ही काली है। तेरी महिमा निराली…

Read More