उनीता सच्चिदानन्दन

उनीता सच्चिदानन्दन (Unita Sachidanandan)

(माताः श्रीमती कलावती धस्माना, पिताः चण्डी प्रसाद धस्माना)

जन्मतिथि : 5 दिसम्बर 1959

जन्म स्थान : बग्याली

पैतृक गाँव : बग्याली जिला : पौड़ी

वैवाहिक स्थिति : विवाहिता बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : एम.फिल., पीएच.डी.

प्राथमिक शिक्षा- बग्याली और मोतीबाग

जूनियर/हाईस्कूल- सरोजिनी नगर, दिल्ली

बी.ए./एम.ए.- जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली

एम.फिल., पीएच.डी- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः मेरे बड़े भाई जब मुझे गाँव से पढ़ने के लिए दिल्ली लाए और बाद में उन्होंने जापानी भाषा पढ़ने को प्रेरित किया।

प्रमुख उपलब्धियाँ : 1983 में सी.डी.आर.आई. में वैज्ञानिक बी. की नौकरी। मारुति उद्योग में द्विभाषी के तौर पर 1983-86 तक कार्य। 1986 से अब तक दिल्ली विश्वविद्यालय में जापानी भाषा एवं साहित्य में प्राध्यापिका। 1990-92तक जापान सरकार से छात्रवृत्ति पर शोध अध्ययन। 1999 में जापान फाउण्डेशन फैलोशिप के अन्तर्गत महिला साहित्य पर शोध। दो दर्जन शोध लेख विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित। 15 पुस्तकों का जापानी से हिन्दी में अनुवाद।

युवाओं के नाम संदेशः अपनी संस्कृति एवं भाषा से लगाव रखें। अपने ऊपर भरोसा रखें कि आप दुनिया का कोई भी कार्य कर सकते हैं, वशर्ते लगन, मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर रहे हों। अपनी स्थानीय बोली का निःसंकोच प्रयोग करें।

विशेषज्ञता : भाषा-साहित्य, लेखन।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment