विजय कुमार किचलू

विजय कुमार किचलू (Vijay Kumar Kichalu)

(माताः स्व. कृपा किचलू, पिताः स्व. किशन लाल किचलू)

जन्मतिथि : 16 सितम्बर 1930

जन्म स्थान : अल्मोड़ा

जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र

शिक्षा : एम.ए.

प्रारम्भिक शिक्षा- जयनारायण हाईस्कूल वाराणसी

बी.ए./एम.ए.- इलाहाबाद विश्वविद्यालय

संगीत प्रभाकर- प्रयाग संगीत समिति

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1977 में आई.टी.सी. लिमि. में सफल कैरियर बनाने के बाद भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक विशिष्ट संस्था के निर्माण का फ़ैसला लिया।

प्रमुख उपलब्धियां : कलकत्ता की प्रसिद्ध संगीत शोध अकादमी के संस्थापक सदस्य। यह स्वतंत्र भारत का पहला ऐसा प्रयोग है जिसमें ‘गुरु-शिष्य परम्परा’ पर आधरित शिक्षण पद्धति अपनाई गई। 20 वर्षों के अल्प समय में इस संस्था ने देश को चुनिंदा उत्कृष्ठ गायक दिए हैं।

युवाओं के नाम संदेशः हमारी प्रदर्शन कलाएं न सिर्फ़ हमारे खजाने हैं, बल्कि सारे विश्व में इसे सम्मान मिलने लगा है। नई पीढ़ी को इन्हें समझना सीखना होगा। और यदि वह ऐसा करती है तो निश्चय ही उसे बौद्धिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर अप्रतिम आनंद प्राप्त होगा।

विशेषज्ञता : संगीत।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment