विनोद कुमार तिवारी

विनोद कुमार तिवारी (Vinod Kumar Tewari)

(माताः स्व. तुलसी देवी, पिताः स्व. गोपाल दत्त तिवारी)

जन्मतिथि : 7 जून 1956

जन्म स्थान : नैनीताल

पैतृक गाँव : थपलिया (अल्मोड़ा) जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : प्राथमिक- प्राइमरी पाठशाला, मल्लीताल

हाईस्कूल, इण्टर- रा.इ.का., नैनीताल

एम.बी.बी.एस.- के.जी.एम.सी., लखनऊ

एम.एस.- के.जी.एम.सी., लखनऊ

फ़ैलोशिप- इंस्टीट्यूट ऑव क्लीनिकल आप्थलमोलॉजी, कीरू, जापान

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1979 में अपने शिक्षक डाक्टर एम.के.मेहरा के कहने पर जोगीपुरा (बाजपुर) की सरकारी नौकरी छोड़ पी.जी. (एम.एस.) हेतु के.जी.एम.सी. वापसी। तीन साल चीफ रेजीडैंट रहना फिर प्रो. पद्मश्री एस.आर.के. मलिक की प्रेरणा से नेशनल सोसायटी फॉर द प्रिवेन्सन ऑव ब्लाइंडनेस से जुड़ना। फिर गूजर मल मोदी अन्ध्त्व निवारण सामुदायिक संस्थान, मोदीनगर में इंचार्ज बनना। फिर अन्धता निवारण को एक मिशन के रूप में लेना।

प्रमुख उपलब्धियां : अन्धता निवारण कार्यक्रम में 80,000 (अस्सी हजार) ऑपरेशन करना। 2000 (दो हजार) नेत्र प्रत्यारोपण। निरन्तर दूरस्थ दुर्गम इलाकों में नेत्र शिविर, परीक्षण, ऑपरेशन करना। 119 साल की उम्र के स्वामी कल्याण देवजी का सफल ऑपरेशन भी एक महत्वपूर्ण घटना है।

युवाओं के नाम संदेशः अपने कैरियर के साथ समाज का कल्याण भी करें।

विशेषज्ञता : नेत्र चिकित्सा, समाज सेवा।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment