संजय कोठियाल

ऐतिहासिक पत्रिका ‘युगवाणी’ को एक नया जीवन दिया। इस पत्र के स्तर को बनाये रखना एक चुनौती है.युवाओं के नाम संदेशः वर्तमान कठिन परिस्थितियों से घबरायें नहीं। लड़ाई जारी रखें।

Read More

हरि राम कोहली

‘माउथ पेटिंग्स’ पर कई ईनाम और पुरस्कार मिले। शरीर से अपंग हो जाने के बावजूद तीव्र इच्छा शक्ति से जीवन को नई दिशा दी। युवाओं के नाम संदेशः नवनिर्मित राज्य के गौरव व विकास के लिए कठिन परिश्रम और लगन से काम करें। असम्भव कुछ भी नहीं है।

Read More

जीवन सिंह खर्कवाल

भारत के विभिन्न हिस्सों में पाषाण युग से लौह युग तक के अनेक पुरातात्विक अवशेषों के उत्खनन अभियानों में शामिल होने का अवसर मिला। 1993 से 2000 के दौरान उदयपुर के निकट बालाथाल गांव में कांस्य युग के अवशेषों के उत्खनन का काम सौंपा गया। अहाड़ संस्कृति का यह गांव अब दक्षिण भारत के हड़प्पा संस्कृति के बाहर का सबसे पुराना गांव माना जाता है। पुरातात्विक अध्ययन पर केन्द्रित दो दर्जन से अधिक गोष्ठियों में अब तक अपने शोध् कार्य प्रस्तुत किये। दो दर्जन से अधिक शोध्पत्र अनेक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। अनेक लोकप्रिय लेख पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित। प्रख्यात पुरातत्वविद् प्रो. डी.पी. अग्रवाल के साथ ‘सेन्ट्रल हिमालयाजः एन आर्किओलॉजिकल, लिंग्विस्टिक एण्ड कल्चरल सिंथेसिस, नामक पुस्तक में सहलेखन।

Read More

भवानी दत्त खर्कवाल

असम-मेघालय के तीन जिलों में पुलिस अधीक्षक, दो रेंजों में डी.आई.जी., 1984 में आई.जी. पद में प्रोन्नत। लगभग 13 वर्षों तक केन्द्रीय सरकार में गृह मंत्रालय व कैबिनेट सेक्रेटेरियट में प्रतिनियुक्ति में कार्य किया। असम राज्य मेमं डाइरेक्टर जनरल रहे। 1973 में सेवा निवृत्त। युवाओं के नाम संदेशः प्रदेश व देश के सर्वांगीण उन्नति के लिये समर्पित रहें। आत्म संयम व कठिन परिश्रम का विकल्प नहीं है।

Read More

मधु बी. जोशी

प्राइमरी शिक्षा के लिए रेडियो कार्यक्रमों की अभिकल्पना। बच्चों के लिए कुछ सुन्दर कहानियाँ और शिशु पुस्तकें। हिन्दी कविता और कहानी का अंग्रेजी अनुवाद। महत्वपूर्ण तकनीकी और समाजशास्त्रीय पाठों का हिन्दी अनुवाद। जनशिक्षण कार्यक्रमों में भागीदारी।

Read More

प्रेम लाल जोशी

अध्यापन, शोध, भाषण, सलाह और समाजसेवा के लिए 76 से अधिक देशों की यात्रा; अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 70 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित; 6 अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं के संपादक मंडल का सदस्य तथा 10 पत्रिकाओं में परीक्षक। इंडियन ऑडिटिंग एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष; एशिया-पैसिफिक नेटवर्किंग ऑफ स्कूल्स ऑफ एकाउंटिंग, आस्ट्रेलिया के संस्थापक सदस्य; ई.ई.ए. यूरोप के प्रबंध मंडल के सदस्य। अनेक अन्तर्राष्ट्रीय पत्रों के रैफरी। भारत में जीरो बेस बजटिंग के पिता के रूप में विख्यात और जीरो बेस बजटिंग और लीजिंग पर चार पुस्तकों की रचना।

Read More

भुवन चन्द्र जोशी

पोस्ट डॉक्टोरल फ़ैलोशिप – ब्रायन मेयर कॉलेज, पेन (अमेरिका) विजिटिंग साइंटिस्ट- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, अमेरिका तथा फुलब्राइट फ़ैलोशिप। विजिटिंग प्रोपफेसर- मारसीलेस, फ्रांस। 45 छात्रों का शोध-निर्देशन किया, 150 शोधपत्र प्रकाशित, कक्षा 11, 12 एवं बी.एससी. के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी व अंग्रेजी में पाठ्यपुस्तकें तैयार कीं, इंडियन कैमिकल सोसाइटी द्वारा सम्मानित, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय।

Read More