यशपाल सिंह पांगती

कुमाऊँ क्षेत्र की वानस्पतिक तथा पारिस्थितिक अध्ययनों में विशेष योगदान। 125 शोध पत्र प्रकाशित। सात किताबों के सह लेखक। 22 शोध छात्रों का निर्देशन। अनेक शिष्य उच्च संस्थाओं तथा विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।

Read More

हेमन्त पाण्डे

प्रारम्भ में कुछ छोट-छोटे विज्ञापनों में काम किया, जो आज के दिन तक 60 हो चुके हैं। कुछ विज्ञापनों में जोकर के रूप में कार्य। 30 टी.वी. धारावाहिकों तथा 20 फिल्मों में काम। अभी मेरी उपलब्धियाँ ऐसी कुछ नहीं हैं मगर मैं दृढ़ निश्चय करता हूँ कि उपलब्धियाँ अवश्य ही आपको दिखेंगी। कृपया इंतजार कीजिये।

Read More

हरीश चन्द्र पाण्डे

‘एक बुरूंश कहीं खिलता है’ (कविता संग्रह) तथा ‘कुछ भी मिथ्या नहीं है’ (कविता-पुस्तिका) प्रकाशित। एक बाल-कथा संग्रह भी प्रकाशित। कविता संग्रह ‘कल की तारीख’ में प्रकाशनाधीन परिमल सम्मान योजना के अंतर्गत कविता हेतु वर्ष 1995 का सोमदत्त सम्मान प्राप्त। कविताओं के अनुवाद कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में भी प्रकाशित। कुछ कहानियां भी प्रकाशित। वर्ष 2001 में केदार सम्मान मिला, उ.प्र. हिन्दी संस्थान का सृजन पुरस्कार।

Read More

सुधीर पाण्डे

अनेक फिल्मों और टी.वी. धारावाहिकों में अभिनय किया। जिनमें मुख्य हैं- ‘कर्मभूमि’, ‘मनोरंजन’, ‘कालाजल’, ‘अमानत’, ‘तेजस्विनी’, ‘हुकूमत’, ‘ये शादी नहीं हो सकती’, ‘हम साथ आठ हैं’ आदि। 1978 से 1998 तक रंग मंच से जुड़ा रहा।

Read More

संजीव पाण्डे

हरियाणा राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में करनाल जिले का प्रतिनिधित्व. ए.एम.आई.ई. रिकार्ड समय में पूरा किया; 1993 में आई.ए.एस. (एलाइड) में चयन, हिन्दी में रिकार्ड अंक। सम्प्रतिः उपायुक्त, उत्पाद एवं आबकारी कर, दमन।

Read More

शिवचरण पाण्डे

उत्तरांचल की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था ‘हुक्का क्लब’ से विद्यार्थी जीवन से ही जुड़ाव। पिछले 25 वर्ष से भी अधिक समय से हुक्का क्लब में अवैतनिक सचिव के बतौर सेवा। लगभग 40 वर्षों से कुमाउँनी रामलीला के मंचन, संरक्षण व प्रचार-प्रसार में कार्यरत। कुमाऊँ की प्रख्यात बैठकी होली के संरक्षण, प्रचार-प्रसार व गायन के क्षेत्र में साधनारत। पिछले 24 वर्षों से संस्था द्वारा प्रकाशित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पत्रिका ‘पुरवासी’ का सम्पादन। पर्वतीय संस्कृति के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित।

Read More