कमल पांडे

डी.एस.बी. परिसर, कु.वि.वि. नैनीताल में 1962 में प्रवक्ता रहे।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी। गृह सचिव, भारत सरकार, सम्प्रतिः कैबिनेट सचिव, भारत सरकार

Read More

इन्द्र मोहन पाण्डेय

प्रोफेसर- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद। (1984से) इसके आलवा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट, पुणे (1984),जेवियर्स लेबर रिलेसंस इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर (1978-80), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, दिल्ली तथा श्रीराम कालेज ऑफ कामर्स, दिल्ली में अध्यापन। मलेशिया, थाईलैण्ड, वियतनाम, श्रीलंका, फ्रांस, इंगलैण्ड और अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्यापन। दस पुस्तकें, छः शोध लेख और 100 शोध पत्र प्रकाशित। कंपनी और वित्त से जुड़े विभिन्न विषयों में भारत, इंगलैण्ड, फ्रांस, थाईलैण्ड, वियतनाम, बंग्लादेश, श्रीलंका, कनाडा और मलेशिया के सरकारी और गैर सरकारी अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन। भारत में विश्व बैंक, एशियन विकास बैंक आदि के विभिन्न विषयों के सलाहकार। अति विशिष्टता पुरस्कार- अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट, अमेरिका। बेस्ट केस राइटर ऑफ द इयर, 1996- फस्र्ट एशियन कांफ्रेंस ऑन मैनेजमेंट, एजुकेशन एंड केस रिसर्च, यू.के.एम., मलेशिया। टीचर ऑफ द इयर, 1996- एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, थाइलैण्ड।

Read More

अम्बा दत्त पाण्डे

छायावादी काव्य में लोकमंगल- पीएच.डी. का शोधप्रबंध प्रकाशित सी.बी.एस.ई. बोर्ड के लिए दसवीं कक्षा की पुस्तक. पीपुल्स पब्लिशिंग हाउस के लिए दो सुप्रसिद्ध पुस्तकों का अनुवाद. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, उ.प्र. सरकार द्वारा विशिष्ट रूप से पुरस्कृत. ‘आधुनिकता और आलोचना’ पुस्तक पर सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड. सुप्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं में दर्जनों शोधपरक एवं विचारोत्तेजक लेख प्रकाशित. सुप्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक पत्रों में दर्जनों लेख प्रकाशित।

Read More

हरिश्चन्द्र पाठक ‘अजेय’

राज्यसभा सचिवालय में सेवावधि के दौरान पार्लियामेंटरी इंटरप्रेटर के रूप में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के लिए भाषांतरण सेवा में योगदान। आकाशवाणी दिल्ली के वार्ता विभाग तथा विदेश प्रसारण सेवा द्वारा वार्ताओं, रूपकों तथा कविताओं का प्रसारण। राष्ट्रीय स्तर की कवि-गोष्ठियों और सम्मेलनों में कविता पाठ। अब तक पांच कविता संग्रह प्रकाशित। अशोक विहार उत्तरांचल समाज के संस्थापक सदस्य।

Read More

बंशीधर पाठक ‘जिज्ञासु’

जीविका हेतु क्रमशः अध्यापन, स्टेनोग्राफी और लेखन-कलाकर्म जैसे कार्य किए। लगभग तीन वर्ष तक कुमाउँनी की मासिक पत्रिका ‘आँखर’ का सम्पादन। लगभग 31 वर्ष तक उत्तरायण कार्यक्रम के जरिए कुमाउँनी/गढ़वाली संस्कृति का प्रसार। हिन्दी और कुमाउँनी में कविताएँ, गीत, लेख, संस्मरण, कहानियाँ, नाटक व समीक्षाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कुमाउँनी व हिन्दी में एक-एक कविता संग्रह प्रकाशित।

Read More

दिनेश पाठक

देश की सभी शीर्षस्थ पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। 6 पुस्तकें प्रकाशित, एक पुस्तक का सम्पादन। कई भारतीय एवं विदेशी भाषाओं में रचनाएं अनूदित

Read More

जे.सी. पाठक

राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली में सहायक निदेशक की हैसियत से बच्चों की शिक्षा पर कार्य किया. तैंतीस वर्षों तक केन्द्रीय विद्यालयों में स्नातकोत्तर आधार शिक्षक और प्रधानाचार्य की हैसियत से भारत के अनेक क्षेत्रों में कार्य किया. विज्ञान और शिक्षाशास्त्र पर अनेक पुस्तकों तथा शोधपत्रों का लेखन. कुमाऊँनी व हिन्दी में गीतों की रचना. आकाशवाणी व दूरदर्शन से शिक्षा सम्बंधी वार्ताएं प्रसारित. बी.बी.सी. के लिए शैक्षिक सामग्री का संकलन. राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, गोष्ठियों व कार्यशालाओं के लिए कार्य किया। दक्षिण दिल्ली के एक सम्मानित विद्यालय में प्रधानाचार्य एवं शैक्षिक सलाहकार के रूप में कार्यरत. साथ ही राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय से एकेडेमिक फैसिलीटेटर के बतौर सम्बद्ध। मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार द्वारा युनाइटेड चिल्ड्रन मोमेन्ट के अन्तर्गत राष्ट्रीय एकता एवं शिक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए 2002 अवार्ड से सम्मानित।

Read More