बसंत कुमार पंत

भारत तथा विदेशों में अनेक एकल और आर्ट ग्रुप शो आयोजित कर चुके हैं। भारत सरकार के सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में यूरोप, मध्य पूर्व अफ्रीका, रूस, मंगोलिया आदि देशों का भ्रमण। केन्द्रीय ललित कला अकादमी, राज्यों की कला अकादमियों के संकलन में इनकी अनेक कृतियाँ शामिल की गई हैं। प्रदर्शनी अधिकारी, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली।

Read More

पुष्पेश पंत

अन्तर्राष्ट्रीय राजनय- सम्बन्धों, हिमालय से भोजन सम्बन्धी अनेक किताबें, शोध पत्र तथा सैकड़ों लेख प्रकाशित। राजनैतिक विश्लेषण, पत्रकारिता तथा टेलीवीजन के चर्चित नाम। एक उपन्यास तथा कुछ कहानियाँ भी प्रकाशित। पहाड़ के संस्थापक-संपादकों में एक। अनेक फिल्मों के निर्माता-निर्देशक। अनेक संस्थाओं तथा संस्थानों के परामर्शदाता।

Read More

प्रफुल्ल चन्द्र पंत

कानून की कुछ पुस्तकों के लेखन के लिए भारत सरकार से 25,000 रुपये का पुरस्कार।युवाओं के नाम संदेशः उत्तराखण्डवासियों में पाए जाने वाली ईमानदारी, सादगी और कठोर मेहनत की प्रवृत्तियों को बनाये रखना जरूरी है।

Read More

प्रदीप पन्त

अब तक 21 पुस्तकें प्रकाशित- 4 उपन्यास, 5 कहानी संग्रह, 4 व्यंग्य संग्रह, 4 यात्रा-संस्मरणों की पुस्तकें, एक विविध लेखों आदि का संग्रह, 3 बाल-कहानी संग्रह। यूरोप की यात्राएं कीं; हिन्दी अकादमी, दिल्ली से तीन बार सम्मानित; इसी अकादमी से हिन्दी भाषा, साहित्य व संस्कृति में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1999-2000 का ‘साहित्यकार सम्मान’; उ.प्र. हिन्दी संस्थान आदि से भी पुरस्कृत; अनेक भाषाओं में रचनाएं अनूदित।

Read More

देवी दत्त पन्त

आगरा कालेज, आगरा में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पद से शिक्षण कार्य प्रारम्भ। बी.आर. कालेज आगरा में प्रोफेसर। डी.एस.बी. कालेज नैनीताल में प्रोफेसर/प्रधानाचार्य। शिक्षा निदेशक उ.प्र। डीन, कॉलेज आफ बेसिक साइंसेज, पंतनगर कृषि वि.वि.। संस्थापक कुलपति कुमाऊँ वि.वि.। 1998 तक एमेरिटस प्रोफेसर, कुमाऊँ वि.वि.। 1969 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से शैक्षणिक अनुभवों हेतु अमेरिका यात्रा, 1982 तथा 1984 में राकविले में फोगेटी विजिटिंग फेलो। वि.अ.आ. के अतिरिक्त उ.प्र. सरकार, भारत सरकार, एन.सी.ई.आर.टी. आदि के लिए विज्ञान शिक्षा हेतु अनेक अभिनव प्रयोग व सहयोग। डी.एस.बी. कॉलेज में प्रकाश भौतिकी प्रयोगशाला की स्थापना; यूरेनाइल साल्ट्स पर अपने शोधछात्र डी.पी. खण्डेलवाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित शोधकार्य किया। सम्पूर्ण शैक्षिक जीवन में 21 छात्रों का शोध निर्देशन किया; इनमें से अधिकांशतर छात्र कालांतर में दुनिया की महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं में उच्च पदों पर आसीन हुए। अंतर्राष्ट्रीय शोधपत्रिकाओं में 200 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित। फुलब्राइट फैलोशिप (अमेरिका)। आगरा वि.वि. का विशेष शोधपुरस्कार। रमन सेन्टेनरी इंटरनेशनल गोल्ड मेडल। आसुंदी सेन्टेनरी इंटरनेशनल अवार्ड। सिग्मा साई (अमेरिका) तथा भारतीय विज्ञान अकादमी के फेलो।

Read More

टी. सी. पंत

सदा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर लखनऊ विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रवक्ता बने। अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में शोध पत्र प्रकाशित हुए। सम्प्रति आयकर आयुक्त।

Read More

गौरी पन्त

‘हू इज हू इंटरनेशनल पोइट्री सोसाइटी’ के अनेक भाषाओं की कविताओं का अनुवाद। नेशनल गैलरी ऑफ माडर्न आर्ट नई दिल्ली एवं ग्लेन बारा आर्ट म्यूजियम जापान में चित्र प्रदर्शित। युवाओं के नाम संदेशः उत्तराखण्ड देवभूमि कही गयी है। वहाँ जन्म लेना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है, गौरव है। प्रकृति ने हमारी जन्मभूमि को अद्भुत सौन्दर्य देकर संवारा है। हमें विरासत में जो कुछ मिला है उसे वर्तमान के साथ जोड़ते, निखारते आगे बढ़ना है- विशेषकर युवा पीढ़ी को।

Read More