शमशेर सिंह बिष्ट

पहाड़ में रहकर जनआंदोलन व चेतना को बढ़ाने का कार्य आरम्भ किया। सन 1974 से 78 तक वन आंदोलन (चिपको) में सक्रिय रहे और लगातार जेल जाते रहे। 1978 में नैनीताल अग्नि कांड और तवाघाट व गंगोत्री भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में आंदोलन चलाया जिसके कारण स्थानीय लोगों को तराई में जमीन मिली। 1984 में नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन चला, परिणामस्वरूप आबकारी नीति में परिवर्तन। पहाड़ में चले स्थानीय आंदोलनों से जुड़े रहे। टिहरी बांध के विरोध में चले आंदोलन में भी शामिल रहे। 1994 के उत्तराखण्ड आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। 1978 से उत्तराखण्ड संघर्ष वाहिनी के अध्यक्ष। अब वह उत्तराखण्ड लोक वाहिनी के नाम से जानी जाती है।

Read More

लक्ष्मण सिंह बिष्ट ‘बटरोही’

कुमाऊँ विश्वविद्यालय में हिन्दी विभागाध्यक्ष. बुदापैश्त (हंगरी) में भारतशास्त्र के अतिथि प्रोफेसर. रूमानिया, हंगरी, चेक गणराज्य, इंग्लैंड, जर्मनी, फिनलैंड आदि की यात्राएं।

Read More

रवीन्द्र सिंह बिष्ट

गुजरात में एक विशिष्ट हड़प्पाकालीन नगर के अवशेषों की खुदाई। हरियाणा में भी एक हड़प्पा-कालीन तथा पूर्ववर्ती व परवर्ती संस्कृतियों की खोज। 3. बिहार में प्राचीन प्रसिद्ध नालन्दा वि.वि. में उत्खनन द्वारा पूर्णवर्मा निर्मित मंदिर में प्राचीन भित्ति चित्रों का अनावरण।

Read More

रमेश बिष्ट

इलाइट आर्ट गैलरी में चित्र प्रदर्शनी। उ.प्र. ललित कला अकादमी ने सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार का सम्मान दिया। 1979-80 में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियाँ आयोजित कीं। अनेक महापुरुषों की मूर्तियों का निर्माण किया। सम्प्रति दिल्ली आर्ट कालेज में मूर्तिकला के विभागाध्यक्ष हैं।

Read More

रमिला बिष्ट

स्कूल व विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाई व खेलकूद के अनेक पुरस्कार मिले। साफ्टबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एक विनिमय कार्यक्रम में कनाडा के लिए चयन, जिसके अंतर्गत वहां सामाजिक मनोस्वास्थ्य पर कार्य किया। वर्तमान में टाटा इंस्टीट्यूट ऑव सोशल साइंस, मुम्बई में वरिष्ठ व्याख्याता के पद पर कार्यरत। एक पुस्तक का लेखन।

Read More

रचना गहिलोत बिष्ट

एम.के.पी. (पी.जी.) कालेज में पत्रकारिता विभाग का श्रीगणेश एवं अध्यक्षता जिसमें महिलाओं में पत्रकारिता के प्रति अभिरुचि एवं चेतना जागृत हुई और उन्होंने पत्रकारिता को व्यवसाय एवं प्रशिक्षण के रूप में ग्रहण किया। पत्रकारिता विभाग की प्रथम अध्यक्षा, भारत सरकार में सम्पादक के रूप में नियुक्ति तथा भारत में सबसे कम आयु में सम्पादक बनने का रिकार्ड स्थापित किया। इग्नू में पत्रकारिता एवं पर्यटन सलाहकार के रूप में कार्य। सम्प्रति- वाइस चेयरपरसन, इण्टरनेशनल काउन्सिल फार वूमेन एण्ड चाइल्ड।

Read More

प्रेमबल्लभ बिष्ट

आई.आई.टी. मद्रास में असिस्टेंट प्रोफेसर। जापान की ‘मोनबुशो’ व ‘जे.एस.पी.एस.’ शोधवृत्तियां प्राप्त कीं। अनेक अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 60 से अधिक मौलिक शोधपत्र प्रकाशित। आई.आई.टी. मद्रास-जर्मन साइंटिफिक एक्सचेंज कार्यक्रम (2002-2004) में हिस्सेदारी।

Read More