महावीर रवांल्टा

तीन उपन्यास व दो कहानी संग्रह प्रकाशित। एक उपन्यास, एक कहानी संग्रह व एक नाटक प्रकाशनाधीन। देश भर की पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ, लेख, व्यंग्य, कविताएं, साक्षात्कार व समीक्षाएं प्रकाशित व आकाशवाणी से प्रसारित। अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं कहानियां पुरस्कृत। कुछ नाटकों का लेखन निर्देशन एवं अभिनय.

Read More

सत्य प्रसाद रतूड़ी

टिहरी में 1930 में बाल सभा का गठन। 1936 में ‘पाखू’ नाटक छपा। 1939 में ‘साहित्य लता’ का प्रकाशन। टिहरी में सेमियर ड्रैमेटिक क्लब में सक्रिय। टिहरी के सैनिक स्कूल में अध्यापन। प्रजामण्डल की ओर रुझान। इस कारण 1946 में टिहरी छोड़ना पड़ा। 25 जुलाई 1948 से ‘हिमाचल साप्ताहिक’ का प्रकाशन/सम्पादन। यह पत्र 1981 तक चला। ‘सुरकंडा’ (1969), ‘मसूरी संदेश’ (1971), ‘हमारा गढ़वाल’ (1993), ‘गढ़वाल गाथा’ (1996) तथा ‘धरती का जनम’ (2002) का प्रकाशन। अनियमित ‘प्यौली’ का प्रकाशन। अनेक पुरस्कार प्राप्त।

Read More

गोविन्द सिंह रजवार

जिला मजिस्ट्रेट, उत्तरकाशी द्वारा विशिष्ट शिक्षण सेवा हेतु प्रशस्ति पत्र। अंतर्राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान कांग्रेस, बर्लिन (जर्मनी) द्वारा प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक का पुरस्कार। सदस्य, केन्द्रीय समिति, अंतर्राष्ट्रीय हेड वाटर परिषद (यूरोप)। मेरानो (इटली) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन के एक सत्र की अध्यक्षता तथा शोधपत्रों का संपादन। पर्यावरण जागरूकता एवं पारिस्थितिकी शोध के लिए ‘एक्शन फॉर सस्टेनेबल एफीकेसियस’ तथा ‘पर्यावरण जागरूकता समिति’ द्वारा अतिविशिष्टता पुरस्कार। हिमालयी जैव-विविधता के विशेषज्ञ के रूप में भारत सरकार द्वारा बनायी सूची में सम्मिलित. अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘जर्नल आफ ट्रौपिकल फॉरेस्ट साइंस रिसर्च’ के सलाहकार संपादक.

Read More

ए.डी. मौडी

द्वितीय विश्वयुद्ध में भारतीय सेना में कार्यरत. निदेशक, हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड. संस्थापक सदस्य- प्ब्प्डव्क्. सदस्य, योजना आयोग, 1979-80. विकास परियोजनाओं हेतु वरिष्ठ सलाहकार, जी.टी.जेड., आर्थिक सहयोग मंत्रालय, जर्मनी. चेयरमैन, सेन्ट्रल हिमालयन ईको डेवलपमेंट ऐसोसिएशन (चिया), 1980-91। पांच पुस्तकें प्रकाशित।

Read More

शशि भूषण मैठाणी ‘पारस’

31 मई 2001 को उत्तर भारतीय गीत संध्या का आयोजन, जिसमें प्रख्यात पण्डवानी गायिका तीजनबाई, गलज गायक सरयू प्रसाद भारती, गायिका मीटा सुब्बा आदि कलाकारों ने भाग लिया।

Read More

मित्रानन्द मैठाणी

डी.ए.वी.पी. में वरिष्ठ कलाकार, मुख्य प्रदर्शनी अधिकारी और प्रकाशन विभाग में कला अधिशासी के पद पर नौकरी. अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से लेकर अनेक महोत्सवों के लिए प्रतीक चिन्हों का निर्माण। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दिए जाने वाले ताम्रपत्र का डिजायन तैयार किया. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार प्रमाणपत्र का पुनर्डिजायन। डी.ए.वी.पी. की ओर से आयोजित अनेक प्रदर्शनियों में मुख्य अधिकारी के बतौर कार्य. ट्रेड फेयर न्यूयार्क के लिए प्रचार सामग्री का डिजायन तैयार किया. सत्यजित रे पर प्रदर्शनी, गंगा प्रोजेक्ट के उद्घाटन के अवसर पर गंगा पर आधारित विभिन्न चित्रों की प्रदर्शनी की निर्माण सहित अनेक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शिनयों में भागीदारी।

Read More

देवेन्द्र मेवाड़ी

विज्ञान साहित्य के क्षेत्र में देश में स्थापित। अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित। अग्रणी पत्र-पत्रिकाओं में लगभग 1000 लोकप्रिय विज्ञान लेख, आमुख कथाएँ, कहानियाँ व विज्ञान कथाएँ प्रकाशित। दो पुस्तकों का अनुवाद। 13 वर्षों तक पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘किसान भारती’ का सम्पादन। आकाशवाणी में विज्ञान सम्बंधी अनेक कार्यक्रमों के अलावा 50 से अधिक रेडियो वार्ताएं प्रसारित तथा दूरदर्शन के लिए ‘कृषक मंच’ धारावाहिक की 26 कड़ियों के लिए पटकथा लेखन एवं अनेक कृषि व विज्ञान कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण। धूमकेतु वृत्तचित्र की परिकल्पना व पटकथा लेखन। उ.प्र. हिन्दी संस्थान द्वारा विशेष पुरस्कार। ‘किसान भारती’ पत्रिका के लिए अखिल भारतीय कृषि पत्रिका प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार। हिन्दी विज्ञान परिषद, इलाहाबाद द्वार स्तरीय विज्ञान लेखन के लिए ऋ भारतीय विज्ञान कथा लेखक समिति द्वारा ‘विज्ञान कथा भूषण’

Read More