हरीश चन्द्र सिंह रावत

सन 1952 में असिस्टेंट सब इंस्पैक्टर के पद पर नियुक्त और 12 वर्ष बाद ही वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी पद पर पहुंचा। अनेक पर्वतशिखरों के अलावा 1965 में एवरेस्ट शिखर पर पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त किया। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन में तीन वर्ष तक उपाध्यक्ष। पर्वतारोहियों द्वारा ग्लेशियरों में छोड़े गये ‘कूड़ा-करकट’ की सफाई में प्रयत्नशील.

Read More

रतन सिंह रायपा

शौका सीमावर्ती जन जाति 1974 का प्रकाशन किया। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में शोध पत्रों का प्रकाशन। प्रकाशन का आधार- मानव विज्ञान व पारिस्थितिकी पर अध्ययन, अंडमान निकोबार के ‘आउनजे, करेन, निकोबारीज’, नागालैण्ड के ‘सीमा, रेनगमा, फोम ‘नेपाली’, लाउथा। आदि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के आठ वर्ग भोटा, जौनसार-देहरादून पर विशेष अध्ययन। पिथौरागढ़ के ‘झानवाल’, ‘लाम डोटी चोटी डोटी’, ब्राह्मण और पिथौरागढ़, अल्मोड़ा तथा गढ़वाल के ठाकुरों पर अध्ययन।

Read More

केशवदत्त रुवाली

‘कुमाउँनी हिंदी व्युत्पत्ति कोश’ तथा ‘मानक कुमाउँनी शब्द सम्पदा’ का अपने निजी प्रयास से प्रणयन एवं प्रकाशन. 50 से अधिक ग्रंथों व शोधपत्रों का लेखन। कुमाऊँ विश्वविद्यालय में हिन्दी विभागाध्यक्ष तथा अल्मोड़ा परिसर निदेशक के पद पर कार्य किया।

Read More

सिरिल आर. रैफियल

सचिव- भुवनेश्वरी महिला आश्रम, अंजनीसैण, टिहरी। सलाहकार-रायल नार्वेयिन एजेंसी, क्रिश्चियन एड, इको-टैक सर्विसेज, जी.टी.जेड., सूफी मूवमेंट (इंडिया), वर्ल्ड विजन, आस्ट्रेलिया उच्चायोग, नई दिल्ली, एशिया फाउण्डेशन, यू.एन.एफ.पी.ए.

Read More

पी.सी.एस. रौतेला

भारतीय जगुवार विमान, जो 1980 के दशक की महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है, के निर्माण समूह के प्रबन्धक तथा निर्माण टीम के सदस्य रहे। अत्यन्त महत्वपूर्ण एयर डिफेंस ग्राउण्ड इनवायरनमेंट डिजायन के प्रोजेक्ट इंजीनियर रहे। वायु सेना के अन्य अनेक पक्षों के विकास में योगदान दिया। हाल ही में एयर वाईस मार्शल के पद से अवकाश प्राप्त किया है।

Read More

बाला दत्त लखचौरा

पाँच वर्ष के बाद एम.पी. इंटर कालेज रामनगर में हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी. अमेरिका के ओक्लाहामा विश्वविद्यालय में पीएच.डी. हेतु छात्रवृत्ति प्राप्त की तथा टेक्सास विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टोरल फैलो. पंतनगर विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर, नेशनल फैलो अवार्ड, प्रोफेसर तथा अध्यक्ष बायोकेमिस्ट्री, मॉलेक्यूलर बायोलॉजी एण्ड जेनेटिक इंजीनियरिंग विभाग, समन्वयक बायोटेकनोलॉजी, मेम्बर टास्क फोर्स एनीमल बायोटेक्नोलाजी। उत्तरांचल शोध संस्थान के सक्रिय सदस्य. ग्रामीण एवं कृषि विकास समिति हल्द्वानी के सदस्य।

Read More

चन्द्रशेखर सनवाल

रुड़की विश्वविद्यालय की एम.ई. परीक्षा में कुलपति स्वर्ण पदक एवं विश्वद्यिालय स्वर्ण पदक प्राप्त; दल नायक के रूप में युवा महोत्सव में भागीदारी। उ.प्र. लोक निर्माण विभाग द्वारा सहायक अभियंता पद पर उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र। 1971 में राज्यपाल द्वारा अधिशासी अभियंता पद पर प्रशंसित। उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक पद पर अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत। प्रमुख अभियंता, लो.नि.वि., उ.प्र. (उत्तरांचल सहित) के पद से 1996 में सेवानिवृत्ति।

Read More