महेन्द्र सिंह गुसाईं (Mahendra Singh Gosain)
(माताः स्व. सातम्बरी देवी, पिताः स्व. शंकर सिंह गुसाईं)
जन्मतिथि : 2 अगस्त 1933
जन्म स्थान : चमनाउ
पैतृक गाँव : चमनाउ जिला : पौड़ी
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र
शिक्षा : अभियांत्रिकी स्नातक
प्राथमिक शिक्षा- उ.प्र. के अनेक जिलों में
अभियांत्रिकी स्नातक- कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, पुणे
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः पुलिस में नौकरी मिलने के बाद एन.डी.ए. में चुना जाना।
प्रमुख उपलब्धियां : सेना की इंजीनियरिंग कोर में शामिल। अनेक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न पदों पर काम करते हुए लेफ्टीनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त।भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित। सेना में रहते हुए विशिष्ट सेवा पदक, अतिविशिष्ट सेवा पदक तथा परम विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त किए। सेवा निवृत्ति के बाद उ.प्र. भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के अध्यक्ष के पद पर कार्य किया। उत्तरांचल के भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए।
युवाओं के नाम संदेशः उद्देश्य ऊँचा होना चाहिए। परिणाम को केन्द्र में रखकर कठोर मेहतन करनी चाहिए। सफल-असफल होना लगा रहता है।
विशेषज्ञता : सैन्य सेवा, अभियांत्रिकी, संगठन।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।