भूपेन्द्र कुमार जोशी

भूपेन्द्र कुमार जोशी (Bhoopendra Kumar Joshi)

(माताः स्व. मनोरमा जोशी, पिता स्व. सुरेश चन्द्र जोशी)

जन्मतिथि : 3 मार्च 1940

जन्म स्थान : कानपुर

पैतृक गाँव : शेलाखोला जिला : चंपावत

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र

शिक्षा : सेंट ज्यौर्ज कॉलेज, मसूरी- सीनियर कांब्रिज तक।

इण्टरमीडिएट 1957।

बी.ए. (1960), एम.ए. (1963) इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

पीएच.डी. (राजनीति विज्ञान) हवाई विश्वविद्यालय, होनोलुलू, हवाई (अमेरिका)।

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः हिमालय के नाजुक पर्यावरण की समझ का बनना तथा वन विनाश और खनन से हो रही क्षति के खिलाफ जागृति का होना।

प्रमुख उपलब्धियां : हिमालय तथा पर्वतों सम्बन्धी कुछेक अध्ययन। कुछ किताबें संपादित तथा शोधपत्र प्रकाशित। गिरि विकास संस्थान के निदेशक तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। अनेक विशेषज्ञ समितियों के सदस्य।

युवाओं के नाम संदेशः आज की पूरी दुनियाँ को नजर में रखकर अपने क्षेत्र तथा अपने बारे में सोचें।

विशेषज्ञता : क्षेत्रीय विकास, पर्यावरण, हिमालय अघ्ययन, शिक्षा।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment