धर्म सिंह टोलिया

धर्म सिंह टोलिया (Dharm Singh Tolia)

(माताः श्रीमती गोविन्दी टोलिया, पिताः स्व. पान सिंह टोलिया )

जन्मतिथि : 5 अक्टूबर 1938

जन्म स्थान : डीडीहाट

पैतृक गाँव : डीडीहाट जिला : पिथौरागढ़

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र 1 पुत्री

शिक्षा : एम.एससी. (जीओटेक इंजीनियरिंग)

जूनियर हाईस्कूल- मिडिल स्कूल, डीडीहाट

हाईस्कूल/इंटर- श्री नारायण इंटर कालेज, नारायणनगर

बी.एससी.- इरविन क्रिस्चियन कालेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय

बी.ई. (सिविल)- इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, कलकत्ता

एम.एससी. (जीओटेक इंजीनियरिंग)- न्यूकैसल विश्वविद्यालय, इंग्लैंड

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः न्यूकैसल विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से एम.एससी. डिग्री की प्राप्ति

प्रमुख उपलब्धियां : 1. रामगंगा बांध परियोजना, कालागढ़ में कार्य

2. सेन्ट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रुड़की में कार्य

3. सेन्ट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली में जीओ टेक्नीकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष पद पर कार्य किया और 50 से अधिक शोधपत्र तथा 100 तकनीकी रिपोर्ट प्रकाशित।

4. मै. स्पान कंसल्टैन्ट्स प्रा. लि. के लिए कार्य करते हुए भारत के अनेक प्रांतीय व राष्ट्रीय राजमार्गों को डिजाइन किया।

युवाओं के नाम संदेशः हममें से हरेक को जीवन में सीमित समय किंतु अपार संभावनाएं हैं, जिसको समय रहते उपयोग करना है। समय का सम्मान करो, समय तुम्हारा सम्मान करेगा।

विशेषज्ञता : अभियांत्रिकी, इंजीनियरिंग-प्रशासन, डिजाइनिंग।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment