पीताम्बर देवरानी (Peetambar Devrani)
(माताः स्व. अम्बा देवी, पिताः स्व. ईश्वरी दत्त देवरानी )
जन्मतिथि : 10 अप्रैल 1925
जन्म स्थान : डुनडेक
पैतृक गाँव : डुनडेक जिला : पौड़ी
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 3 पुत्रियाँ
शिक्षा : प्राथमिक-वाशिंगयाना प्राइमरी।
जूनियर- मटियाली
हाईस्कूल- रुड़की
इण्टर, बी.ए.- मेरठ
एम.ए.- आगरा वि.वि.
एल.टी.- मुरादाबाद
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः राष्ट्रीय विचारों के कारण पं. पंत के लैन्सडौन आने पर झण्डा फहराया। ट्रान्सफर जबलपुर हुआ। इसके बाद निकाल दिये गये। फिर शिक्षा में आये।
प्रमुख उपलब्धियां : शिक्षक से प्रधानाचार्य 1960 में। शिलोटी, मटियाली, देवीखेत, डीडीहाट, देवाल में प्रधानाचार्य रहने के बाद सहायक निदेशक (शिक्षा) बने लेकिन नये पद पर गये नहीं।स्थानीय विषयों-लोक साहित्य तथा शिक्षा पर अनेक लेख।
‘कर्मभूमि’ का संपादन- 1986-88।
‘सत्यपथ’ का संपादन- 1988-94 तक।
‘पर्वतजन’ से भी जुड़ा रहा।
युवाओं के नाम संदेशः हमारे नये राज्य, जो शहादतों के बाद बना है, को नयी दिशा दें।
विशेषज्ञता : पत्रकारिता, संपादन, शिक्षा, संस्कृति, साहित्य।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।