महेश दर्पण

महेश दर्पण ( Mahesh Darpan)

(माताः स्व. कौशल्या पाण्डे, पिताः श्री राम दत्त पांडे)

जन्मतिथि : 1 जुलाई 1956

जन्म स्थान : धर्मशाला (हि.प्र.)

पैतृक गाँव : पाटिया जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र

शिक्षा : एम.ए.

हाईस्कूल व इंटर- जी.आई.सी., अल्मोड़ा

बी.ए. (आनर्स) व एम.ए. (हिन्दी) – लाजपतराय कालेज, साहिबाबाद एवं शम्भू दयाल कॉलेज, शाहदरा।

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः अल्मोड़ा में ‘शक्ति’ अखबार से लेखन प्रारम्भ। दिल्ली आगमन और कहानी पत्रिका ‘सारिका’ से संपर्क।

प्रमुख उपलब्धियां : हिन्दी अकादमी द्वारा ‘साहित्यकार सम्मान’, ‘कृति पुरस्कार’, ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस सम्मान’, ‘सी.एल. नेपाली पत्रकारिता सम्मान’, ‘पीपुल्स विक्ट्री पत्रकारिता सम्मान’, ‘सार्थक पत्रकारिता सम्मान’ प्राप्त। अब तक पांच कहानी संग्रह, एक आलोचना, एक साक्षात्कार, तीन बाल एवं प्रौढ़ साहित्य की पुस्तकें तथा बारह खण्डों में ‘बीसवीं शताब्दी की हिन्दी कहानियां’ सहित ‘स्वातंत्रयोत्तर हिन्दी कहानी कोश’ और सात अन्य पुस्तकें सम्पादित। सम्प्रतिः टाइम्स ऑफ इण्डिया प्रकाशन समूह के दैनिक सान्ध्य टाइम्स के सम्पादकीय विभाग में।

युवाओं के नाम संदेशः नए राज्य के गठन के बाद उसे बनाने में सामूहिक योगदान दें। यह तभी संभव है जब हम अधिकाधिक प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाएं। समता को व्यवहार में लाएं और क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर सार्थक कुछ कर पाएं।

विशेषज्ञता : साहित्य, पत्रकारिता, संपादन।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment