इन्द्र मोहन पाण्डेय

इन्द्र मोहन पाण्डेय (Indra Mohan Pandey)

(माताः श्रीमती प्रेमवती पाण्डे, पिताः श्री गोविन्द प्रसाद पाण्डेय)

जन्मतिथि : 25 अगस्त, 1947

जन्म स्थान : पंतगांव (टिहरी)

पैतृक गाँव : पाटिया जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : पीएच.डी. (वित्त), दिल्ली स्कूल ऑफ इकानोमिक्स

दिल्ली विश्वविद्यालय

हाईस्कूल- जे.एस.सी. हायर सेकेन्ड्री स्कूल, दिल्ली

स्नातक- दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

स्नातकोत्तर- दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः उत्तरांचल के पर्वतीय अँचल में जन्म।

प्रमुख उपलब्धियाँ : प्रोफेसर- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद। (1984से) इसके आलवा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट, पुणे (1984),जेवियर्स लेबर रिलेसंस इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर (1978-80), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, दिल्ली तथा श्रीराम कालेज ऑफ कामर्स, दिल्ली में अध्यापन। मलेशिया, थाईलैण्ड, वियतनाम, श्रीलंका, फ्रांस, इंगलैण्ड और अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्यापन। दस पुस्तकें, छः शोध लेख और 100 शोध पत्र प्रकाशित। कंपनी और वित्त से जुड़े विभिन्न विषयों में भारत, इंगलैण्ड, फ्रांस, थाईलैण्ड, वियतनाम, बंग्लादेश, श्रीलंका, कनाडा और मलेशिया के सरकारी और गैर सरकारी अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन। भारत में विश्व बैंक, एशियन विकास बैंक आदि के विभिन्न विषयों के सलाहकार। अति विशिष्टता पुरस्कार- अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट, अमेरिका। बेस्ट केस राइटर ऑफ द इयर, 1996- फस्र्ट एशियन कांफ्रेंस ऑन मैनेजमेंट, एजुकेशन एंड केस रिसर्च, यू.के.एम., मलेशिया। टीचर ऑफ द इयर, 1996- एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, थाइलैण्ड।

युवाओं के नाम संदेशः बुद्धि और कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। प्रत्येक चुनौती को सही दृष्टिकोण से देखें और स्वावलंबी और बेहतर उत्तरांचल के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र जैसी संकीर्णताओं से ऊपर उठें और उत्तरांचल को विकसित और आदर्श राज्य बनाने में जुटें।

विशेषज्ञता : प्रबन्धन।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment