भावना गुरुरानी

भावना गुरुरानी (Bhavna Gururani)

(माताः श्रीमती शान्ति गुरुरानी, पिताः श्री शिव शंकर)

जन्मतिथि : 14 जनवरी 1972

जन्म स्थान : पिथौरागढ़

पैतृक गाँव : सूरी (सालम) जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहिता बच्चे : 1 पुत्र

शिक्षा : एम.एससी.

इन्टर- एल.डब्ल्यू.एस. कन्या इंटर कालेज, जी.जी.आई.सी., पिथौरागढ़

बी.एससी- पी.जी. कालेज, पिथौरागढ़

एम.एससी. (भौतिकी)- डी.एस.बी. कालेज, नैनीताल

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः पुरुष प्रधान रक्षा सेवाओं में गाँव की एक पहाड़ी लड़की द्वारा प्रवेश करना।

प्रमुख उपलब्धियां : 1994 में सेना में प्रवेश किया।ऑफीसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी, चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना शिक्षा कोर (ए.ई.सी.) में कमीशन प्राप्त कर इंडियन मिलेट्री एकेडेमी, देहरादून, ई.एम.ई. केन्द्र बैरागढ़, भोपाल में नियुक्त रहीं।

युवाओं के नाम संदेशः अपने पर विश्वास रखो। हिन्दी माध्यम से पढ़ने या अंग्रेजी माध्यम से कोई खास फर्क नहीं पढ़ता। दृढ़ संकल्प और सच्ची निष्ठा से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है।

विशेषज्ञता : सैन्य सेवा, शिक्षा।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment