भुवन चन्द्र जोशी

भुवन चन्द्र जोशी (Bhuwan Chandra Joshi)

(माताः स्व. लक्ष्मी देवी जोशी, पिता स्व. राम दत्त जोशी)

जन्मतिथि : 7 मई 1930

जन्म स्थान : लखनऊ

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्री

शिक्षा : डी.फिल., डी.एससी.

कक्षा 8 तक- ब्वॉयज एंग्लो स्कूल, लखनऊ

हाईस्कूल- गवर्नमेंट हाईस्कूल, फतेहगढ़

इंटरमीडिएट से एम.एससी. तक- मेरठ कालेज (आगरा वि.वि.)

डी.फिल., डी.एससी.- इलाहाबाद विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः अमेरिका में फुलब्राइट स्कॉलर, पोस्ट डॉक्टोरल फ़ैलो व विजिटिंग साइंटिस्ट और सिंथेटिक ऑर्गनिक केमिस्ट्री की ट्रेनिंग।

प्रमुख उपलब्धियां : पोस्ट डॉक्टोरल फ़ैलोशिप – ब्रायन मेयर कॉलेज, पेन (अमेरिका) विजिटिंग साइंटिस्ट- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, अमेरिका तथा फुलब्राइट फ़ैलोशिप। विजिटिंग प्रोपफेसर- मारसीलेस, फ्रांस। 45 छात्रों का शोध-निर्देशन किया, 150 शोधपत्र प्रकाशित, कक्षा 11, 12 एवं बी.एससी. के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी व अंग्रेजी में पाठ्यपुस्तकें तैयार कीं, इंडियन कैमिकल सोसाइटी द्वारा सम्मानित, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय।

युवाओं के नाम संदेशः दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत ही जीवन में काम आते हैं। अपनी धरती और मातृ भूमि पर गर्व करो। अपने देश में बने रहो ताकि आने वाली पीढि़यों की मदद कर सको और जहां तक सम्भव हो एक अप्रवासी भारतीय बनने से बचो।

विशेषज्ञता : रसायनविज्ञान, सिंथेटिक ऑर्गनिक केमिस्ट्री, शिक्षा।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment