हरीश चन्द्र पाण्डे

‘एक बुरूंश कहीं खिलता है’ (कविता संग्रह) तथा ‘कुछ भी मिथ्या नहीं है’ (कविता-पुस्तिका) प्रकाशित। एक बाल-कथा संग्रह भी प्रकाशित। कविता संग्रह ‘कल की तारीख’ में प्रकाशनाधीन परिमल सम्मान योजना के अंतर्गत कविता हेतु वर्ष 1995 का सोमदत्त सम्मान प्राप्त। कविताओं के अनुवाद कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में भी प्रकाशित। कुछ कहानियां भी प्रकाशित। वर्ष 2001 में केदार सम्मान मिला, उ.प्र. हिन्दी संस्थान का सृजन पुरस्कार।

Read More

मृणाल पाण्डे

प्रयाग, भोपाल और दिल्ली वि.वि. में अध्यापन। वाशिंगटन डी.सी. स्थित कोरकोरन स्कूल से मूर्ति शिल्प, कला और डिजायनिंग में प्रशिक्षण प्राप्त किया। ‘टाइम्स आफ इण्डिया’ प्रकाशन समूह की प्रसिद्ध पत्रिका ‘वामा’ का सम्पादन किया। आजादी के बाद बदले हुए भारतीय परिवेश को इन्होंने अपनी कहानियों, उपन्यासों, और नाटकों में रेखांकित किया। स्टार टी.वी. और दूरदर्शन के लिए कार्य। दैनिक हिन्दुस्तान, नई दिल्ली के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत।

Read More

देवकी रामपाल पांडे

लखनऊ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी अध्यापन (1951-1960); मोतीलाल नेहरू कालेज दिल्ली में अध्यापन (1968-1986) ;1953 में साल भर ब्रिटिश काउंसिल की छात्रवृत्ति पर लीड्स विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) में अध्ययन ; हिन्दी व अंग्रेजी में अनेक आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित; बच्चों के लिए दो पुस्तकों का लेखन; पति विंग कमांडर रामपाल की पुस्तक ‘इंडिया विन्स द वार’ का हिन्दी में अनुवाद.

Read More

जगदीश चन्द्र पाण्डेय

अब तक छः उपन्यास जैसे- ‘गगास के तट पर’ ‘संज्ञा से पहले’, ‘महाकालेश्वर की एक रात’, ‘जानकी से जानकी तक’ ‘धरती और नींव’, ‘दिवोदास के उत्तराधिकारी’ और चार कहानी संग्रह ‘कहा था सुना था’, ‘नेकी राम की चारपाइयाँ’, ‘अपना-अपना दुःख’ प्रकाशित। दिल्ली हिन्दी अकादमी का साहित्यिक कृति पुरस्कार.

Read More

चारु चन्द्र पाण्डे

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की 1947 की परीक्षा में डबल फर्स्ट सहित सर्वप्रथम स्थान. अध्यापन का राष्ट्रपति पुरस्कार. उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित. उमेश डोभाल स्मृति सम्मान. कुमाउँनी, हिन्दी, अंग्रेजी में लेखन कार्य. ‘अघ्वाल’, ‘सेज गुमानी’, ‘ईकोज फ्राम द हिल्स’, ‘छोड़ो गुलामी खिताब’ पुस्तकें प्रकाशित. 1962 से आकाशवाणी लखनऊ हेतु लेखन एवं प्रसारण. अल्मोड़ा में दीर्घकाल तक साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय रहे।

Read More

अम्बा दत्त पाण्डे

छायावादी काव्य में लोकमंगल- पीएच.डी. का शोधप्रबंध प्रकाशित सी.बी.एस.ई. बोर्ड के लिए दसवीं कक्षा की पुस्तक. पीपुल्स पब्लिशिंग हाउस के लिए दो सुप्रसिद्ध पुस्तकों का अनुवाद. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, उ.प्र. सरकार द्वारा विशिष्ट रूप से पुरस्कृत. ‘आधुनिकता और आलोचना’ पुस्तक पर सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड. सुप्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं में दर्जनों शोधपरक एवं विचारोत्तेजक लेख प्रकाशित. सुप्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक पत्रों में दर्जनों लेख प्रकाशित।

Read More