श्री लक्ष्मण सिंह जंगपाँगी का जन्म 24 जुलाई,1905 को जोहार घाटी के बर्फू नामक स्थान पर राय साहब सोबन सिंह के घर हुआ था। वह एक अमीर परिवार से थे। उनके दादा फन्नू जंगपाँगी को ब्रिटिश सरकार ने उनके ब्रिटिश सरकार से सहयोग करने के एवज में “सर्टिफिकेट ऑफ डैगर” और पदक प्रदान किया था। उनके पिता सोबन सिंह को ब्रिटिश सरकार ने उनकी सेवाओं के लिये “राय साहब” की उपाधि प्रदान की थी।
श्री लक्ष्मण सिंह जंगपाँगी ने अपना मैट्रिकुलेशन और इंटरमीडियेट अल्मोड़ा से 1926 में पूरा किया। उन्होनें बी.ए. फाइनल तक इलाहाबाद विश्विद्यालय में अपनी पढ़ाई की।
Read More