हरिदत्त सती

1979 में भारत सरकार के मुद्रणालय नासिक तथा नई दिल्ली में हिन्दी अधिकारी के पद पर कार्य करने एवं इससे पूर्व सी.पी.डब्लू.डी. में कार्य करते हुए ‘मुद्रण शब्दावली की पांडुलिपि’ एवं के.लो.नि.वि. का अधिकांश साहित्य हिन्दी में उपलब्ध करावाना।

Read More

दिनेश चन्द्र सती ‘ज्योतिषाचार्य’

वेद, ज्योतिष एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में कार्यरत। शिक्षण कार्य एवं ज्योतिष यज्ञानुष्ठान सम्बंधी प्रशिक्षण एवं परामर्श। ज्योतिष के प्रचार-प्रसार हेतु जापा, जर्मनी, बेल्जियम, इटली, इग्लैंड, स्वीडन, फिनलैंड, नार्वे, अमेरिका, मेक्सिको, दक्षिण अमेरिका, लातविया, मास्को, थाईलैण्ड, वेस्टइंडीज, स्पेन, इजराइल आदि देशों की यात्राएं कीं। वर्तमान में स्वदेश और विदेश में प्रचार-प्रसार कार्य कर रहे हैं। नोएडा में अखिल भारतीय वेद विज्ञान संस्थान की स्थापना की है जिसमें ज्योतिष, वेद, संस्कृत, अध्यात्म, कर्मकाण्ड सम्बन्धी शिक्षा दी जाती है। महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी अमेरिका तथा हालेंड से पुरस्कृत और इन देशों में टीवी, रेडियो व समाचार पत्रों में प्रसारित।

Read More

कु. रीना सजवाण

1998 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री सूरजभान से स्काउटिंग का ‘राज्य पुरस्कार’। 4 जून, 2002 को राष्ट्रपति द्वारा ‘राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार’ से सम्मानित। राष्ट्रकुल खेल-2002 में अन्तर्राष्ट्रीय कैम्प के लिए चयन।

Read More

शक्ति प्रसाद सकलानी

1958 से 1980 तक उ.प्र. सरकार की सेवा में। स्वैच्छिक अवकाश और लेखन में प्रवेश। 12-13 वर्षों तक रुद्रपुर से एक साप्ताहिक हिन्दी पत्र का संपादन और प्रकाशन। अब तक 4 पुस्तकें प्रकाशित। ‘उत्तराखण्ड में पत्रकारिता का इतिहास और विकास’ पुस्तक प्रकाशनाधीन। स्वस्थ पत्रकारिता एवं लेखन के लिए रोटरी इंटरनेशनल, रुद्रपुर एवं कतिपय संगठनों द्वारा सम्मानित। उत्तराखण्ड की विभूतियाँ संकलित एवं सम्पादित की।

Read More

मुनिराम सकलानी ‘मुनीद्र’

अब तक विविध विषयों में पाँच मौलिक पुस्तकें लिखीं एवं अनुदित की।नगर राजभाषा कार्यान्वयन पुरस्कार तथा केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद पुरस्कार प्राप्त किए। उत्तराखण्ड शोध संस्थान द्वारा 1999 में ‘साहित्य एवं पत्रकारिता’ के लिए सम्मानित। अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित।

Read More

जादूगर अमर सरकार (अफजालुर्रहमान)

विद्यार्थी जीवन में ही एक शिक्षक श्री सेमुअल सिंह माधोजी के नेतृत्व में स्कूल के नाटकों में भाग लेना शुरू किया। इस शुरूआते ने एशिया के महान जादूगर अमर सरकार को जन्म दिया। पिछले 25 वर्षों से पूरे भारत व पड़ोसी देशों में अपनी कला का प्रदर्शन जारी है। जादूगर शंकर सम्राट तथा जादूगर कमाल पाशा के अतिरिक्त 24 छोटे-बड़े जादूगरों को जादूगरी का अक्षर-ज्ञान कराया।

Read More

प्रेम स्वरूप सकलानी

अध्यक्ष वैज्ञानिक तकनीकी शब्दावली आयोग 1994-1998। कुलपति, हे.न.ब.ग.वि.वि., श्रीनगर 1999-2001। स्पेशल एचीभमेंट एवार्ड-2001, जनयोग, नई दिल्ली। 21वीं सदी एचीभमेंट एवार्ड 2001, इण्टरनेशनल बायोग्राफिकल सेन्टर, ग्रेट ब्रिटेन। उत्तर प्रदेश रत्न एवार्ड 1999 आल इण्डिया काफ्रेन्स ऑव इंटलैक्चुअल, अध्यक्ष, आर्यासिस्टम साइंसेज 1998, भारतीय विज्ञान कांग्रेस कलकत्ता.

Read More