दीवान सिंह भाकुनी

दीवान सिंह भाकुनी (Deewan Singh Bhakuni)

(माताः श्रीमती गोदावरी देवी, पिता श्री आर.एस. भाकुनी)

जन्मतिथि : 30 दिसम्बर 1930

जन्म स्थान : सुनोली

पैतृक गाँव : दाड़िमखोला जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र

शिक्षा : पीएच.डी., डी.एससी.

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला बसौली

एम.एससी., डी.फिल.- इलाहाबाद विश्वविद्यालय

पीएच.डी., डी.एससी.- लंदन

डी.आई.सी.- इम्पीरियल कालेज, लंदन

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1962 में जब मैं नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. डेरेक बार्टन के साथ शोधकार्य करने लंदन गया।

प्रमुख उपलब्धियाँ : रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध के लिए शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार (1975), सर सी.वी. रमन अवार्ड (1989), रेनबैक्सी रिसर्च अवार्ड (1988), आचार्य पी.सी. राय अवार्ड, प्लेटीनम जुबली लेक्चरर, डा. आर.सी. शाह मेमोरियल लेक्चरर (1993), बी.सी. गुहा मेमोरियल लेक्चरर (1985), डा. शुकदेव एन्डोमेंट लेक्चरर। यू.जी.सी. लेक्चरर (1982) आदि सम्मानों से सम्मानित। इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी, इंडियन एकेडमी आफ साइंस तथा नेशनल एकेडमी आफ साइंस के फैलो।

युवाओं के नाम संदेशः उच्च शिक्षा के लिए लगनशीलता, कठिन परिश्रम, एकाग्रचित्त समर्पण तथा दूसरों की बेहतरी के लिए कार्य।

विशेषज्ञता : रसायन शास्त्र, जड़ी-बूटी, अध्यापन, शोध कार्य।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment