गोविन्द सिंह रजवार

गोविन्द सिंह रजवार (Govind Singh Rajwar)

(माताः श्रीमती बचुली देवी, पिताः स्व. श्री प्रेम सिंह रजवार)

जन्मतिथि : 20 नवम्बर 1954

जन्म स्थान : केलानी (पट्टी मल्ला चौकोट)

पैतृक गाँव : केलानी जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : पीएच.डी., पी.जी.डी.सी.ए.

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला केलानी

जूनियर हाईस्कूल- आर्य हाईस्कूल देघाट

हाईस्कूल, इण्टर- श्री गुरुनानक पब्लिक इण्टर कालेज देहरादून

बी.एससी., एम.एससी. ;वनस्पतिशास्त्रद्ध- डीएवी कालेज देहरादून

पीएच.डी.- गढ़वाल विश्वविद्यालय

प्रमुख उपलब्धियाँ : 1. जिला मजिस्ट्रेट, उत्तरकाशी द्वारा विशिष्ट शिक्षण सेवा हेतु प्रशस्ति पत्र। 2. अंतर्राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान कांग्रेस, बर्लिन (जर्मनी) द्वारा प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक का पुरस्कार। 3. सदस्य, केन्द्रीय समिति, अंतर्राष्ट्रीय हेड वाटर परिषद (यूरोप)। 4. मेरानो (इटली) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन के एक सत्र की अध्यक्षता तथा शोधपत्रों का संपादन। 5. पर्यावरण जागरूकता एवं पारिस्थितिकी शोध के लिए ‘एक्शन फॉर सस्टेनेबल एफीकेसियस’ तथा ‘पर्यावरण जागरूकता समिति’ द्वारा अतिविशिष्टता पुरस्कार। 6. हिमालयी जैव-विविधता के विशेषज्ञ के रूप में भारत सरकार द्वारा बनायी सूची में सम्मिलित 7. अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘जर्नल आफ ट्रौपिकल फॉरेस्ट साइंस रिसर्च’ के सलाहकार संपादक 8. ‘सोसायटी फॉर प्लांट रिसर्च’ के फैलो चयनित। 9. शोध पत्रिका ‘वैजीटॉस’ के सम्पादक। विदेश यात्राएँ- शोध कार्य एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने हेतु- इटली (1998), स्विट्जरलैण्ड (1998), केनिया (2002)।

युवाओं के नाम संदेशः ईमानदारी के साथ अत्यधिक परिश्रम करें और पूरे विश्व में अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए अपने राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।

विशेषज्ञता : शिक्षा, वनस्पति विज्ञान, सम्पादन.

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment