इरशाद हुसैन

इरशाद हुसैन (Irshad Hussain)

(माताः स्व. मरियम बेगम, पिताः स्व. मोहम्मद अब्दुल्ला)

जन्मतिथि : 2 जनवरी 1944

जन्म स्थान : हल्द्वानी

पैतृक गाँव : हल्द्वानी जिला : नैनीताल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 5 पुत्रियाँ

शिक्षा : एलएल.बी.

हाईस्कूल- एम.बी. इण्टर कालेज, हल्द्वानी

इण्टर- बिरला विद्या मन्दिर, नैनीताल

बी.एससी- डी.एस.बी. कालेज (आगरा विश्वविद्यालय)

एलएल.बी.- बरेली कॉलेज, बरेली (आगरा विश्वविद्यालय)

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पी.सी.एस. (जे) परीक्षा उत्तीर्ण कर 1969 में मुन्सिफ मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्ति।

प्रमुख उपलब्धियाँ : 12 नवम्बर 70 को मुन्सिफ मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य भार ग्रहण। 16 जनवरी 78 को सिविल जज के रूप में नियुक्ति। 31 जुलाय 83 को उच्च न्यायिक सेवा में नियुक्ति। उत्तरांचल सरकार के न्यायिक व संसदीय मामलों के सचिव के रूप में नियुक्ति। जिला सत्र न्यायाधीश सहारनपुर के रूप में कार्य किया। जिला व सत्र न्यायाधीश ऊधमसिंह नगर के रूप में कार्य किया। 27 फरवरी 02 को उत्तरांचल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति।

युवाओं के नाम संदेशः मैंने अपनी पढ़ाई के प्रति गम्भीरता और ईमानदारी से सफलता प्राप्त की है। माता, पिता, शिक्षकों एवं गुरुजनों की शुभकामनाओं से दुखों एवं कष्टों का निवारण होता है। कभी झूठ न बोलें।

विशेषज्ञता : कानून.

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment