जीवन सिंह रावत

जीवन सिंह रावत (Jeewan Singh Rawat)

(माताः श्रीमती हिरूली देवी, पिताः स्व. भवान सिंह रावत)

जन्मतिथि : 15 अक्टूबर 1955

जन्म स्थान : पत्थर कोट

पैतृक गाँव : पत्थर कोट जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र

शिक्षा : प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला इकयेला, अल्मोड़ा

हाईस्कूल- दौलाघाट, अल्मोड़ा

इण्टरमीडिएट- जी.आई.सी., अल्मोड़ा

बी.ए.- कुमाऊँ विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा

एम.ए.- डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल

पीएच.डी.- कु.वि.वि., नैनीताल

पोस्ट डॉक्टरल- स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1988 में जब मुझे फुल ब्राइट फैलोशिप के अन्तर्गत यू.एस.ए. के कुछ विश्वविद्यालयों में जाने का अवसर मिला।

प्रमुख उपलब्धियाँ : एम.ए. (गोल्ड मैडल), कु.वि.वि, नैनीताल। पोस्ट डॉक्टरल हेतु फुल ब्राइट सीनियर फैलोशिप। इंडियन नेशनल साइंस अकादमी का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार। भारतीय जीओलॉजिक सोसायटी के फैलो। प्राकृतिक संसाधनों के अभिलेखीकरण हेतु केन्द्र की स्थापना।

युवाओं के नाम संदेशः उत्तराखण्ड के हर युवक को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समर्पित भाव से कठिन परिश्रम करना चाहिए। निश्चित रूप से लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

विशेषज्ञता : भूगोल, प्राकृतिक संसाधनों का अभिलेखीकरण।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Leave a Comment