कमल सिंह

कमल सिंह (Kamal Singh)

(पिताः स्व. सोना सिंह पोखरियाल)

जन्मतिथि : 12 मार्च 1958

जन्म स्थान : पोखरी

पैतृक गाँव : पोखरी जिला : टिहरी गढ़वाल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : एम.वी.एससी.

प्राथमिक शिक्षा- रा. प्राइमरी पाठशाला मंडप, पिथौरागढ़

हाईस्कूल, इण्टर- मिशन इण्टर कालेज, पिथौरागढ़

बी.वी.एससी., एम.वी.एससी.- पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः मैंने करीब साढ़े सात वर्षों तक आर.सी.डी.एफ., जयपुर में काम करने के बाद वापस उ.प्र. लौट आया और एम्ब्रियो ट्रान्सफर टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण प्राप्त कर किसानों के उत्थान के लिए काम करना शुरू किया।

प्रमुख उपलब्धियाँ : डेयरी को आपरेटिव में दुग्ध संरक्षण तथा टेक्निकल इनपुट प्रोग्राम में बीस वर्ष की सेवा। उत्तरांचल में पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों की गायों व भैंसों में एम्ब्रियो ट्रान्सफर तकनीक का सफल फील्ड प्रयोग। एम्ब्रायो ट्रान्सफर के जरिए 11 बछड़े पैदा किए। 1998 में मैं पंतनगर विश्वविद्यालय में रीडर के पद पर चयनित हुआ किन्तु मैंने विश्वविद्यालय की नौकरी के बजाय किसानों की सेवा करना जारी रखा।

युवाओं के नाम संदेशः यह विश्वास पैदा करने की कोशिश करें कि प्रकृति में मौजूद हर वस्तु में है और हर घटना में हमारी भलाई निहित है। हम नये उत्साह और शक्ति से प्रयासरत हों।

विशेषज्ञता : डेयरी के विविध आयाम।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Leave a Comment