माया राम उनियाल

माया राम उनियाल (Maya Ram Uniyal)

(माताः श्रीमती फतरी देवी, पिताः श्री नीलकण्ठ शर्मा शास्त्री)

जन्मतिथि : 3 मई 1940

जन्म स्थान : दोणी (जिला टिहरी गढ़वाल)

पैतृक गाँव : इन्द्रोला जिला : टिहरी गढ़वाल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 3 पुत्रियाँ

शिक्षा : ए.एम.बी.एस., वनौषध विद्यापति, श्रीलंका

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः राजकीय ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज, हरद्वार से ए.एम.बी.एस. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में विशिष्ट योग्यता के साथ उत्तीर्ण की

प्रमुख उपलब्धियां : नवम्बर, 1962 में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अनुदान से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरद्वार में वनौषध सर्वेक्षण अनुसंधन केन्द्र में आयुर्वेद अनुसंधन अधिकारी के पद पर नियुक्ति। तभी से वनौषध अनुसंधान के क्षेत्र में केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान परिषद्, भारत सरकार हेतु कार्य करते हुए वनौषधि सर्वेक्षण अनुसंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञ के रूप में पहचान बनाई।

युवाओं के नाम संदेशः देवभूमि उत्तरांचल में आयुर्वेद के विकास, जड़ी-बूटी अनुसंधान, खेती एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु सक्रिय योगदान करें।

विशेषज्ञता : चिकित्सा, आयुर्वेद, जड़ी बूटी।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment